✕

होम / बिजनेस / Flipkart ने लागू किया नया 'Protect Promise' चार्ज, अब ये प्रोडक्ट्स हो जाएंगे महंगे!

Flipkart ने लागू किया नया 'Protect Promise' चार्ज, अब ये प्रोडक्ट्स हो जाएंगे महंगे!

Flipkart अब अपने ग्राहकों से एक नया चार्ज वसूलने जा रहा है. यह नया चार्ज, खासकर उच्च मूल्य वाले प्रोडक्ट्स पर, ग्राहकों के लिए अतिरिक्त खर्च का कारण बन सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप फ्लिपकार्ट (Flipkart) से शॉपिंग करते हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों से एक नया 'प्रोटेक्ट प्रॉमिस' (Protect Promise) चार्ज लेना शुरू कर दिया है. यह फीस 9 रुपये से लेकर 49 रुपये तक हो सकती है, जो खासतौर पर होम एप्लायंसेज और प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर लागू होगी. बता दें, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पहले से ही ऑर्डर किए गए आइटम के टाइप और साइज के आधार पर प्लेटफॉर्म फीस, हैंडलिंग फीस और सुरक्षित पैकेजिंग फीस लेता है. तो चलिए जानते हैं ये नया चार्ज किन प्रोडक्ट्स पर लगेगा और इससे उसकी कीमत पर क्या असर पड़ेगा?  

फ्लिपकार्ट प्रोटेक्ट प्रॉमिस चार्ज का उद्देश्य

इस चार्ज के बारे में फ्लिपकार्ट का कहना है कि यह फीस डिवाइस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ली जा रही है, क्योंकि प्रोडक्ट्स को ग्राहकों तक पहुंचाने के दौरान कई सेंटर्स से होकर गुजरना होता है. इसके साथ ही, फ्लिपकार्ट अब ग्राहकों को 'ओपन बॉक्स डिलीवरी' भी प्रदान करेगा, जिसमें डिलीवरी एजेंट पैकेज को डिलीवरी के समय खोलकर सामान की स्थिति और खोए हुए सामान की जांच करेगा.

किस प्रोडक्ट पर कितना चार्ज होगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ्लिपकार्ट प्रोटेक्ट प्रॉमिस चार्ज इयरफोन, मिड-रेंज टैबलेट, होम एप्लायंसेज (एसी, रेफ्रिजरेटर, स्मार्ट टीवी, आदि), स्मार्टवॉच और अन्य जैसे चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर लागू होगा.

1. फ्लिपकार्ट बड़े साइज के होम एप्लायंसेज और प्रीमियम प्रोडक्ट पर 49 रुपये, साउंडबार और अन्य समान कैटेगरी के प्रोडक्ट्स के लिए 29 रुपये, टैबलेट, प्रिंटर आदि जैसे प्रोडक्ट्स के लिए 19 रुपये और ऑडियो प्रोडक्ट्स, स्मार्टवॉच और अन्य बजट प्रोडक्ट्स के लिए 9 रुपये चार्ज ले रहा है.

2. टैबलेट, साउंडबार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कुछ प्रोडक्ट्स के लिए, फ्लिपकार्ट प्रोटेक्ट प्रॉमिस चार्ज के अलावा 49 रुपये का ऑफर हैंडलिंग शुल्क लगा रहा है.

3. वहीं, स्मार्टफोन के लिए, फ्लिपकार्ट ऑफर हैंडलिंग शुल्क के रूप में 49 रुपये और पैकेजिंग शुल्क के रूप में 59 रुपये वसूल रहा है. संभवतः छूट के दौरान खरीदे गए लैपटॉप के लिए, 49 रुपये का ऑफर हैंडलिंग चार्ज है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

14 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

14 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

14 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

14 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

18 hours ago