✕

होम / बिजनेस / इस बैंक के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, क्या सुरक्षित है आपका पैसा?

इस बैंक के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, क्या सुरक्षित है आपका पैसा?

प्राइवेट सेक्टर के एक बड़े बैंक के खिलाफ फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने कार्रवाई की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक (Axis Bank) को बड़ा झटका लगा है. फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने बैंक पर 1.66 करोड़ रुपए से ज्यादा का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैंक आरोप है कि वो एंटी-टेररिस्ट कमांडो फोर्स नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के नाम पर धोखाधड़ी वाला खाता खोलकर अपनी एक शाखा में किए गए संदिग्ध लेनदेन का पता लगाने में विफल रहा. साथ ही इस लेनदेन की जानकारी देने के लिए उसके पास कोई तंत्र स्थापित नहीं है. 

कार्रवाई का है अधिकार
फेडरल एजेंसी ने तीन जून को धन शोधन रोधक अधिनियम (PMLA) की धारा 13 के तहत एक आदेश जारी किया था. अधिनियम संघीय एजेंसी के निदेशक को एक्सिस बैंक जैसी किसी रिपोर्टिंग इकाई पर आर्थिक जुर्माना लगाने का अधिकार देता है. अधिनियम के अनुसार, किसी इकाई के निदेशक मंडल में उसके नामित निदेशक या किसी कर्मचारी के अनिवार्य दायित्वों का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है. इसी अधिकार का इस्तेमाल करते हुए फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने Axis Bank पर जुर्माने की कार्रवाई की है. इस कार्रवाई का बैंक के सामान्य कामकाज और ग्राहकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

सवालों में मैनेजर की भूमिका
एक्सिस बैंक के खिलाफ हुई इस कार्रवाई का असर आज उसके शेयरों पर देखने को मिल सकता है. कल बैंक के शेयर करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1186 रुपए पर बंद हुए थे. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस मामले में एक्सिस बैंक के कर्मचारी पर अन्य लोगों के साथ मिलीभगत करके बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगा है. FIU की तरफ से बताया गया है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानी NSG के नाम पर धोखाधड़ीपूर्ण बैंक खाता खोलने से संबंधित है. बैंक के एक मैनेजर ने खाते को खोलने में भूमिका निभाई, जिसका मकसद कथित रूप से अवैध धन एकत्र करना था.

क्या करती है FIU?
एफआईयू न अपने आदेश में कहा है कि धन शोधन निरोधक कानून के उल्लंघन के कथित आरोपों पर बैंक के खिलाफ 1,66,25,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है. बता दें कि FIU वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी है. इसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरह धन शोधन रोधक कानून की कुछ धाराओं को लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, Axix बैंक के शेयर की बात करें, तो बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर मात्र 0.16% की चढ़ सका है. इस साल अब तक यानी छह महीनों में इसने अपने निवेशकों को 8.04% का रिटर्न दिया है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

20 hours ago