होम / बिजनेस / मस्क को झेलने होंगे छंटनी के साइड इफेक्ट, इस पूर्व कर्मचारी ने कही दी ये बड़ी बात

मस्क को झेलने होंगे छंटनी के साइड इफेक्ट, इस पूर्व कर्मचारी ने कही दी ये बड़ी बात

Twitter से निकाले गए कर्मचारियों में 6 महीने की गर्भवती शेनन लू भी शामिल हैं. उन्होंने इस फैसले को गलत करार दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्विटर के नए बॉस ईलॉन मस्क को आने वाले समय में आर्थिक परेशानियों के साथ-साथ कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. एक तरफ जहां कई बड़ी कंपनियों ने ट्विटर को विज्ञापन देने पर रोक लगाकर मस्क को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने का प्रयास किया है. वहीं, नौकरी से निकाले गए कई कर्मचारी उनके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाने की योजना बना रहे हैं. हालिया छंटनी की शिकार हुई एक गर्भवती महिला ने ईलॉन मस्क को कोर्ट में घसीटने की बात कही है.  

अकाउंट से डिलीट किए ट्वीट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Twitter में डेटा साइंस मैनेजर का पद संभाल रहीं शेनन लू (Shennan Lu) ने कहा है कि वो मस्क के इस फैसले के खिलाफ अदालत का रुख करेंगे. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'See you in court'. हालांकि, बाद में ट्विटर ने शेनन लू के अकाउंट से किए गए ट्वीट्स को डिलीट कर दिया. बता दें डील से कदम पीछे खींचने के चलते ईलॉन मस्क पहले ही मुकदमेबाजी का सामना कर चुके हैं. कोर्ट-कचहरी में उलझने की वजह से उनकी कंपनी टेस्ला को नुकसान भी उठाना पड़ा था. अब यदि ट्विटर से निकाले गए कर्मचारी अदालत जाते हैं, तो उनके लिए नई मुश्किल खड़ी हो जाएगी.

ताबड़तोड़ छंटनी में जुटे मस्क
Twitter की कमान हाथ में आने के बाद से मस्क ताबड़तोड़ छंटनी करने में जुटे हैं. सबसे पहले कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल सहित कुछ शीर्ष अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था. इसके बाद उन्होंने ट्विटर इंक में आधे स्टाफ पर कैंची चला दी. फिलहाल, कंपनी में 3700 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं. कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों में 6 महीने की गर्भवती शेनन लू भी शामिल हैं. उन्होंने इस फैसले को गलत करार देते हुए कहा है कि वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी.

महिला ने बताया भेदभाव
डेलीमेल की रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta में काम करने वालीं Shennan Lu ने जनवरी 2022 में ही ट्विटर में एंट्री की थी. अपने Tweet में शेनन लू ने लिखा था, 'मेरी ट्विटर यात्रा ऐसे समय में समाप्त हुई है, जब मैं 6 महीने की गर्भवती हूं, तो मेरी छुट्टी हो गई. आप सभी के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा. मैं इस डेटा साइंस टीम का नेतृत्व करने के लिए बहुत आभारी हूं'. अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि यहां निश्चित रूप से भेदभाव है, तो मैं इसके खिलाफ लड़ूंगी. See you in the court'.

इन कंपनियों ने दिया झटका
बता दें कि ऑडी और जनरल मिल्स जैसी दिग्गज कंपनियों ने ट्विटर पर अपने विज्ञापन रोकने का निर्णय लिया है. दरअसल, ये कंपनियां मस्क द्वारा लिए जा रहे फैसलों से प्रभावित नहीं हैं. साथ ही उन्हें ये भी लगता है कि टेस्ला के CEO के नेतृत्व में ट्विटर पर गलत जानकारी और हेट स्पीच में बढ़ोत्तरी होगी. इसलिए वो फिलहाल अपने विज्ञापन ट्विटर पर देखना नहीं चाहतीं. वहीं, फॉक्सवैगन, लेम्बोर्गिनी, बेंटले, पोर्श जैसी कार बनाने वालीं जनरल मोटर्स कंपनी और ऑडी ने भी ट्विटर पर अपने विज्ञापन रोक दिए हैं. ये कंपनियां देखना चाहती हैं कि मस्क के नेतृत्व में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म कैसे काम करता है. यदि उन्हें भविष्य में लगता है कि सबकुछ ठीक है, तो वह विज्ञापन देना फिर से शुरू कर सकती हैं लेकिन फिलहाल तो उन्होंने मस्क को झटका दे दिया है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 hour ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago