✕

होम / बिजनेस / Hindustan Zinc पर लगा लाखों का जुर्माना, इस नियम के उल्लंघन के चलते हुई कार्रवाई

Hindustan Zinc पर लगा लाखों का जुर्माना, इस नियम के उल्लंघन के चलते हुई कार्रवाई

हाल ही में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड इंटरिम डिविडेंड के रूप में कुल 8,028.11 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा और OFS के जरिए करीब 3,200 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वेदांता समूह (Vedanta Group) की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड पर BSE और NSE दोनों ने मिलकर 10,73,800 रुपये का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना, कंपनी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशकों की जरूरी संख्या को लेकर SEBI के नियमों का पालन न करने के कारण लगाया गया है, BSE की ओर से जुर्माना 5,36,900 रुपये है. इतना ही जुर्माना NSE ने भी लगाया है. एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में हिंदुस्तान जिंक ने कहा कि 21 अगस्त, 2024 को BSE और NSE से नोटिस मिला है.

कंपनी ने क्या कहा?

नोटिस में बोर्ड कंपोजीशन के संबंध में SEBI लिस्टिंग रेगुलेशंस के रेगुलेशन 17 (1) का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है. हिंदुस्तान जिंक का कहना है कि कंपनी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशकों की संख्या को लेकर नॉन-कंप्लायंस का मुद्दा भारत सरकार के खान मंत्रालय के पास पेंडिंग है. वह कंप्लायंस रिक्वायरमेंट्स को पूरा करने और उनसे जुड़ी दिक्कतों को हल करने के लिए मंत्रालय के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी है. इसके अलावा, बोर्ड में महिला स्वतंत्र निदेशक की आवश्यकता पहले ही पूरी हो चुकी है. वर्तमान में कंपनी के बोर्ड में तीन स्वतंत्र निदेशक हैं.

दूसरे इंटरिम डिविडेंड को मंजूर कर चुकी है कंपनी

हाल ही में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 19 रुपये प्रति शेयर के दूसरे इंटरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. इंटरिम डिविडेंड के रूप में कुल 8,028.11 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा. Hindustan Zinc ने हाल ही में OFS के जरिए करीब 3,200 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

कंपनी का शेयर

खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23 अगस्त को 453.70 रुपये पर है. कंपनी का मार्केट कैप 2.19 लाख करोड़ रुपये है. जून 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 64.92 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, पिछले एक साल में शेयर की कीमत 64 प्रतिशत चढ़ी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

10 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

11 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

13 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

10 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

14 hours ago