होम / बिजनेस / 2 स्मॉल बैंक करने वाले हैं बड़ी डील, Merger को बोर्ड से मिली मंजूरी

2 स्मॉल बैंक करने वाले हैं बड़ी डील, Merger को बोर्ड से मिली मंजूरी

स्मॉल फाइनेंस बैंकिंग क्षेत्र में अब तक का पहला विलय होने जा रहा है. AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बैंकिंग सेक्टर से मर्जर (Banking Sector Merger) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB) और फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (Fincare SFB) का मर्जर होने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों बैंकों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस मर्जर को अपनी मंजूरी दे दी है. हालांकि, बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 की धारा 44A के तहत अभी दोनों बैंकों के शेयरधारकों, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी बाकी है. इस अप्रूवल के बाद ये दो अलग-अलग बैंक एक हो जाएंगे.

इस डेट को होगा मर्जर
फिनकेयर SFB के AU SFB में विलय होने के बाद फिनकेयर के शेयरधारकों को अनुमोदित शेयर स्वैप रेश्‍यो पर फिनकेयर के शेयरों के बदले AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर मिलेंगे. इसके साथ ही फिनकेयर एसएफबी के सभी कर्मचारी AU एसएफबी फैमिली का हिस्सा बन जाएंगे. विलय के लिए 1 फरवरी, 2024 की तारीख तय की गई है. AU SFB ने एक्सचेंज की दी जानकारी में बताया कि विलय की शर्तों के अनुसार, फिनकेयर स्टॉकहोल्डर्स को फिनकेयर एसएफबी में प्रत्येक 2,000 शेयरों के लिए एयू एसएफबी में 579 शेयर मिलेंगे. स्मॉल फाइनेंस बैंकिंग क्षेत्र में यह अब तक का पहला विलय होगा. यह एक ऑल-शेयर डील होगी.

इतना है मार्केट कैप
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का मार्केट कैप अभी 46,000 करोड़ रुपए है और विलय के बाद अस्तित्व में आई कंपनी का मार्केट कैप 50,000 करोड़ रुपए से अधिक हो जाएगा. इस डील में फिनकेयर का मूल्य लगभग 4,416 करोड़ रुपए आंका गया है. विलय की शर्तों के अनुसार, फिनकेयर SSB का प्रमोटर फिनकेयर बिजनेस सर्विसेज लिमिटेड (FBSL), मर्जर पूरा होने से पहले फिनकेयर एसएफबी में 700 करोड़ का निवेश करेगा. AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की बात करें, तो संजय अग्रवाल ने इसकी स्थापना 2017 में की थी. इस बैंक का मुख्‍यालय जयपुर में है और देशभर में इसकी 1000 शाखाएं हैं. अभी तक बैंक से करीब 30 लाख कस्‍टमर जुड़ चुके हैं और इसके कर्मचारियों की संख्या पिछले साल तक 30 हजार थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

4 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

4 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

54 minutes ago