होम / बिजनेस / ‘क्यूब हाईवे’ का हिस्सा बने फाइनेंस एक्सपर्ट पंकज वासनी, मिली ये जिम्मेदारी

‘क्यूब हाईवे’ का हिस्सा बने फाइनेंस एक्सपर्ट पंकज वासनी, मिली ये जिम्मेदारी

फाइनेंस एक्सपर्ट पंकज वासनी अब ‘क्यूब हाईवे’ का हिस्सा बन गए हैं. उन्होंने बतौर चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) जॉइन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फाइनेंस एक्सपर्ट पंकज वासनी अब ‘क्यूब हाईवे’ का हिस्सा बन गए हैं. उन्होंने बतौर चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) जॉइन किया है. वासनी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है. पंकज वासनी को वित्त क्षेत्र में लंबा अनुभव है, जिसका फायदा ‘क्यूब हाईवे’ को मिलेगा. बता दें कि 'क्यूब हाईवे' कई इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है.   

दो दशक का अनुभव
पंकज वासनी सीनियर फाइनेंशियल और बिज़नेस लीडर हैं. उन्हें वरिष्ठ कार्यकारी भूमिकाओं और बोर्ड एवं लेखा परीक्षा समिति के सदस्य के रूप में दो दशकों से अधिक का अनुभव है. ‘क्यूब हाईवे’ का हिस्सा बनने से पहले वह पब्लिसिस ग्रुप, वोडाफोन, कोका-कोला और सुब्रोस के साथ काम कर चुके हैं. 

खाते में ढेरों पुरस्कार
पंकज वासनी के खाते में अब तक ढेरों पुरस्कार आ चुके हैं. उदाहरण के तौर पर CFO वेटरन ऑफ द ईयर, फाइनेंस पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर, फाइनेंस इनोवेशन आइकन, स्ट्रैटेजी विजनरी लीडर, आदि. इसके अलावा, उन्हें इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की तरफ से सीएफओ ऑफ द ईयर 2018 और प्रोफेशनल अचीवर अवॉर्ड 2014 से भी नवाजा गया है.

लॉ की पढ़ाई भी की
एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (इंडिया), चार्टर्ड अकाउंटेंट (इंग्लैंड एंड वेल्स) किया हुआ है. वह एसोसिएट सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट (ऑस्ट्रेलिया) भी हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी कॉम (ऑनर्स) और लॉ की पढ़ाई की है. इसके अलावा वासनी ने आईआईएम- बेंगलुरु से EEP और लीडेन विश्वविद्यालय, नीदरलैंड से EP किया है.

कौन है 'क्यूब हाईवे'? 
'क्यूब हाईवे' एक मल्टी-मिलियन डॉलर कंपनी है, जो देश के 14 राज्यों में ऑपरेट कर रही है. कंपनी का मुख्यालय सिंगापुर में है. 'क्यूब हाईवे' को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के एक बड़े समूह का समर्थन प्राप्त है. उदाहरण के लिए, स्क्वायर्ड कैपिटल, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (वर्ल्ड बैंक ग्रुप), और कुछ जापानी निवेशक.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

39 minutes ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

1 day ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

1 day ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

1 day ago


बड़ी खबरें

देवेंद्र फडणवीस का शिरपुर को तोहफा, 1200 बेड के अस्पताल और 40,000 करोड़ निवेश से विकास को रफ्तार

यह अत्याधुनिक अस्पताल श्री विले पार्ले केलावणी मंडल (SVKM) द्वारा विकसित किया गया है. इसे एक क्षेत्रीय हेल्थकेयर हब के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और गुजरात के मरीजों को भी सेवाएं देगा.

1 hour ago

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

39 minutes ago

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

53 minutes ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.

1 day ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago