होम / बिजनेस / चेक बाउंस हुआ तो हो जायेगी परेशानी, वित्त मंत्रालय ने उठाया सख्त कदम

चेक बाउंस हुआ तो हो जायेगी परेशानी, वित्त मंत्रालय ने उठाया सख्त कदम

चेक बाउंस होने के मामलों में कमी लाने के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा सख्त कदम उठाये जा सकते हैं. इस सम्बन्ध में हाल ही में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी जिसमें कुछ जरूरी कदम सुझाए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चेक बाउंस होने की समस्या से निपटने के लिए देश में सख्त कदम उठाने की तैयारी की जा रही है. वित्त मंत्रालय चेक के बाउंस होने पर चेक जारी करने वाले व्यक्ति के अन्य खातों से पैसे काटने और नया खाता खोलने पर रोक लगाने जैसे फैसलों पर विचार कर रहा है. चेक बाउंस होने के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखकर वित्त मंत्रालय ने हाल ही में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में मंत्रालय को बहुत से सुझाव मिले हैं जिनमें से कुछ को नियम बनाने के बारे में वित्त मंत्रालय विचार कर रहा है. 
चेक बाउंस होने के मामलों में वृद्धि होने के नाते कानूनी मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं जिससे कानून व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है. कानून व्यवस्था पर बढ़ते इस दबाव को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है कि कुछ ठोस कदम उठाये जायें. उदाहरण के लिए अगर चेक जारी करने वाले के खाते में पैसा नहीं है तो उसी व्यक्ति के अन्य खातों से पैसे काट लिए जायें जिससे चेक बाउंस न हो. एक सुझाव यह भी है कि चेक बाउंस को लोन के डिफाल्ट के रूप में चिन्हित कर दिया जाए और क्रेडिट इन्फोर्मेशन कंपनियों को इसकी जानकारी डे दी जाए जिससे वह चेक जारी करने वाले व्यक्ति के CIBIL स्कोर को कम कर दें ताकि भविष्य में उसे लोन मिलने की संभावनाएं कम हो जायें. 
अगर इन सुझावों को लागू किया जाता है तो चेक जारी करने वाले के द्वारा चेक का सम्मान किया जाएगा और कोर्ट में जाने की बजाय टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से चेक जारी करने वाले व्यक्ति को भुगतान करने के लिए मजबूर किया जाएगा. इसके साथ ही इन सुझावों को लागू करने से बिजनेस में आसानी होगी और खातों में अपर्याप्त फंड्स होने के बावजूद लोग जान-बूझकर चेक जारी करने से बचेंगे. आपको बता दें कि अलग-अलग बैंकों के डाटा को जोड़कर इन सुझावों को लागू किया जा सकता है. हालांकि ऑटो डेबिट और बाकी सुझावों में से कुछ के लिए SOP (स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) की आवश्यकता पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: लगातार बड़ा होता ड्रोन मार्केट है भारत में बिजनेस का भविष्य?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

6 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

9 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

9 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

11 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

12 hours ago