✕

होम / बिजनेस / वित्त मंत्री ने बैंकों के प्रदर्शन का लिया जायजा, दिए कई अहम निर्देश, डिपॉजिट बढ़ाने पर दिया जोर

वित्त मंत्री ने बैंकों के प्रदर्शन का लिया जायजा, दिए कई अहम निर्देश, डिपॉजिट बढ़ाने पर दिया जोर

FM निर्मला सीतारमण ने बैंकों से 'नए और आकर्षक' डिपॉजिट स्कीमें बनाने के लिए कहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पब्लिक सेक्टर बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की. इसमें वित्त मंत्री ने बैंकों में डिपॉजिट बढ़ाने, डिजिटल पेमेंट, साइबर सिक्योरिटी, क्रेडिट प्रोडक्ट एवं स्कीम जैसे कई मसलों पर बैंकों से चर्चा की. सभी सरकारी बैंकों को वित्त मंत्री ने निर्देश दिए कि कस्टमर सर्विस पर ध्यान दें और ग्रामीण एवं अर्द्ध शहरी इलाकों के कस्टमर पर विशेष ध्यान दें. निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैंकों, सरकार, रेगुलेटर और सिक्योरिटी एजेंसियों के बीच फ्रॉड और साइबर सिक्योरिटी को लेकर सहयोग बढ़ाया जाना चाहिए. 

पीएम सूर्य घर और विश्वकर्मा योजना पर विशेष ध्यान दें बैंक 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैंकों द्वारा बजट की घोषणाओं को लागू करने के लिए तेजी से कदम उठाए जाने की जरूरत है. वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) और पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) पर विशेष ध्यान देना चाहिए. इस बैठक में सचिव विवेक जोशी और एम नागराजू समेत सभी बैंकों के प्रमुख और वित्तीय सेवा विभाग के अधिकारी शामिल हुए.

बैंकों की एसेट क्वालिटी में आया सुधार, एनपीए भी घटा 

निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024 में पब्लिक सेक्टर बैंकों के प्रदर्शन पर संतुष्टि जताई है. उन्होंने कहा कि बैंकों की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है. साथ ही नेट एनपीए भी घटकर 0.76 फीसदी पर आ गया है. बैंकों का नेट प्रॉफिट 1.45 लाख करोड़ रुपये रहा है. साथ ही उन्होंने 27,830 करोड़ रुपये का डिविडेंड बांटा है. साथ ही बैंकों ने सफलता से बाजार से पूंजी भी इकट्ठी की है. बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ भी शानदार है. मगर, अब उन्हें डिपॉजिट बढ़ाने पर तेजी से काम करना होगा.

लोन क्लोजर डॉक्यूमेंट कस्टमर को देने में न बरतें कोताही 

वित्त मंत्री ने बैंकों से कहा कि वो कस्टमर पर विशेष ध्यान दें. साथ ही बैंकिंग सेक्टर में हो रहे बदलावों पर विशेष ध्यान देने को कहा है. सभी बैंक साइबर खतरों को देखते हुए अपने आईटी सिस्टम में समय-समय पर बदलाव करते रहें. इसके अलावा एमएसएमई को आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर सभी बैंक काम करें. वित्त मंत्री ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए काम करें. साथ ही लोन समाप्त करने वाले कस्टमर्स को समय से सभी डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराए जाएं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

12 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

13 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

13 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

14 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

16 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

14 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

13 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

13 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

12 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

16 hours ago