होम / बिजनेस / 2 साल तक जारी रहेगी 7.4% ग्रोथ, रेवड़ी कल्चर और UPI पर भी बोलीं वित्त मंत्री

2 साल तक जारी रहेगी 7.4% ग्रोथ, रेवड़ी कल्चर और UPI पर भी बोलीं वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर ग्रोथ धीमी हुई है, जिसके चलते एक्सपोर्ट सेक्टर को आगे दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन सरकार इनके साथ मिलकर काम करेगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में 7.4 परसेंट की रफ्तार से आगे बढ़ेगी, और अगले वित्त वर्ष में भी इस रफ्तार को जारी रखेगी. FE Best Banks Awards के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने freebie कल्चर को लेकर भी कहा कि चुनाव से पहले मुफ्त उपहार देने का वादा करने वाले राजनीतिक दलों को सत्ता में आने पर होने वाले खर्च के लिए बजटीय प्रावधान करना चाहिए. 

7.4% ग्रोथ जारी रहेगी: FM
FE Best Banks Awards के कार्यक्रम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में कहा, "हमारे अपने अनुमानों ने भी घटनाक्रम के आधार पर दिखाया है कि हम निश्चित रूप से उस रेंज (7.4 परसेंट) पर हैं, और यह स्तर अगले साल भी जारी रहेगा." निर्मला सीतारमण ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक ने अगले दो वित्त वर्षों के लिए भारत की विकास दर के सबसे तेज रहने का अनुमान लगाया है और उनका अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमान से भी मेल खाता है. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. 

एक्सपोर्ट सेक्टर्स में दिक्कतें
वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर ग्रोथ धीमी हुई है, जिसके चलते एक्सपोर्ट सेक्टर को आगे दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन सरकार इनके साथ मिलकर काम करेगी ताकि ये विपरीत परिस्थितयों में भी टिक रहे सकें. विदेशी निवेश बढ़ाने के मुद्दे पर कहा कि ‘हम भारत में विदेशी निवेश को बढ़ाना चाहते हैं ताकि वृद्धि की रफ्तार धीमी न पड़े. हम निश्चित रूप से इस दिशा में काम कर रहे हैं.’ 

UPI को चार्जेबल बनाने का इरादा नहीं
डिजिटल पेमेंट का चार्जेबल बनाए जाने को रिजर्व बैंक ने कुछ दिन पहले जनता से उनकी राय मांगी थी, इस पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त मंत्रालय का कोई ऐसा प्लान नहीं है कि UPI पर कोई चार्ज लगाया जाए. उन्होंने कहा कि सर्विस प्रोवाइडर्स की चिंताओं का समाधान अन्य तरीकों से किया जाएगा. हम डिजिटल पेमेंट को पब्लिक गुड के तौर पर देखते हैं. लोगों को इसे स्वतंत्र रूप से एक्सेस करने में सक्षम होना चाहिए ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था का डिजिटलीकरण आकर्षक हो. इसके अलावा, डिजिटलीकरण के माध्यम से, हम पारदर्शिता का एक ऐसा स्तर हासिल करते हैं, जिसकी काफी जरूरत है है. उन्होंने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा खुले डिजिटल लेनदेन, डिजिटलीकरण और प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रहे हैं जो लोगों के आसानी से पेमेंट करने को सक्षम कर सकते हैं. 

रेवड़ी कल्चर पर निशाना 
निर्मला सीतारमण ने रेवड़ी कल्चर को लेकर भी विपक्षी पार्टियों पर निशाना साथा,  उन्होंने कहा कि 'रेवड़ियों में क्या-क्या शामिल है' के बजाय वो इस बात को लेकर चिंतित हैं कि मुफ्त में दी जा रही चीजों का भार 'किसी और के कंधे' पर डाला जा रहा है, जैसे कि डिस्कॉम. जबकि इसका भुगतान बजट से होना चाहिए. जो राजनीतिक दल इस तरह के वादे कर रहे हैं, उन्हें इसके खर्च का प्रावधान बजट में करना चाहिए. लोगों को सशक्त बनाने के लिए सुविधाएं देना ठीक है. लेकिन इस चीज को अधिकार में तब्दील कर देना बिल्कुल अलग है.'

VIDEO: इंतजार खत्म! 7 सितंबर को उठेगा iPhone 14 से पर्दा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

15 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

16 hours ago

Meta का Q2 प्रदर्शन: विज्ञापन से बढ़ी कमाई, लेकिन AI खर्च ने घटाया मुनाफा

मेटा ने अप्रैल-जून तिमाही में 60.8 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 28% अधिक है. यह आंकड़ा विश्लेषकों के 60.19 अरब डॉलर के अनुमान से भी ज्यादा रहा.

17 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में टोल से रिकॉर्ड कमाई, ₹70,278 करोड़ पहुंचा कलेक्शन, यूपी सबसे आगे

देशभर में भी टोल वसूली में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. वित्त वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय राजमार्गों से कुल टोल कलेक्शन बढ़कर ₹70,278.18 करोड़ पहुंच गया.

17 hours ago

ऑटो कंपोनेंट बिजनेस में L&T की एंट्री, अगले 5 साल में ₹5,000 करोड़ निवेश करेगी कंपनी

L&T का अनुमान है कि जिस औद्योगिक बी2बी इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार को वह लक्ष्य बना रही है, उसका आकार फिलहाल करीब 2 अरब डॉलर है, जो 2031 तक बढ़कर 4.85 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

14 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

9 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

10 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

16 hours ago