✕

होम / बिजनेस / वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्च किया नया GST अपीलेट ट्रिब्यूनल, कारोबारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्च किया नया GST अपीलेट ट्रिब्यूनल, कारोबारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

GST अपीलेट ट्रिब्यूनल से टैक्स विवादों का निपटारा आसान होगा, कारोबारियों को राहत मिलेगी और भारत के टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को "गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल" (GSTAT) की शुरुआत की. उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह सिर्फ एक नई संस्था नहीं, बल्कि पिछले आठ वर्षों में जीएसटी व्यवस्था के विकास का एक बड़ा कदम है. इसके साथ ही उन्होंने एक ई-फाइलिंग पोर्टल भी शुरू किया, जिससे अब कारोबारियों को ऑनलाइन केस फाइलिंग की सुविधा मिलेगी. इस पहल का मकसद टैक्स सिस्टम को और पारदर्शी बनाना और कारोबारियों को राहत देना है.

GSTAT क्या है और क्यों है जरूरी?

GSTAT का मुख्य उद्देश्य जीएसटी से जुड़े विवादों और अपील को जल्दी और प्रभावी तरीके से सुलझाना है. इससे पहले ये मामले केवल राज्य स्तर पर देखे जाते थे, लेकिन अब केंद्र स्तर पर भी इन्हें निपटाया जा सकेगा. इसका मतलब है कि पूरे देश में जीएसटी विवादों को एक समान प्रक्रिया के तहत हल किया जाएगा. यदि कोई कारोबारी या व्यक्ति जीएसटी अथॉरिटी के फैसले से असहमत होता है, तो वह GSTAT में अपील कर सकता है. इससे कोर्ट के केस कम होंगे और विवाद तेजी से सुलझेंगे.

31 राज्यों में स्थापित होंगी GST ट्रिब्यूनल की बेंच

देशभर में GSTAT के तहत 31 स्टेट बेंच बनाई जाएंगी. हर बेंच में एक प्रेसिडेंट, एक ज्यूडिशियल मेंबर और दो टेक्निकल मेंबर होंगे, जो टैक्स मामलों की गहराई से जांच कर फैसले करेंगे. इस कदम से उच्च न्यायालयों पर बोझ कम होगा, टैक्स नियमों को समझना आसान होगा और कारोबारियों को काफी राहत मिलेगी. वित्त मंत्रालय ने बताया कि ट्रिब्यूनल के लिए आवश्यक नियुक्तियां और इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम जारी है और जल्द ही ट्रिब्यूनल अपना काम शुरू कर देगा.

4.8 लाख लंबित मामलों का निपटारा करेगा GSTAT

GSTAT के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) संजय कुमार मिश्रा के अनुसार, ट्रिब्यूनल की प्राथमिक जिम्मेदारी लगभग 4.8 लाख लंबित अपीलों का निपटारा करना होगी, जिनमें केंद्र और राज्य के GST अधिकारियों के आदेशों को चुनौती दी गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने GSTAT को करदाताओं के लिए ‘वन-स्टॉप समाधान’ बताया और कहा कि यह मंच निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से विवादों का समाधान सुनिश्चित करेगा.

प्रधान पीठ नई दिल्ली में और 31 राज्य पीठों का गठन

GST Appellate Tribunal का प्रधान पीठ नई दिल्ली में होगा, जबकि 31 राज्य पीठें देश के विभिन्न हिस्सों में स्थापित होंगी. इनमें केंद्र और राज्य सरकारों का समान प्रतिनिधित्व होगा. अप्रैल 2026 से प्रधान पीठ राष्ट्रीय अपील प्राधिकरण के रूप में भी काम करेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

43 minutes ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

4 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

6 hours ago

बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.