होम / बिजनेस / क्रिप्टोकरेंसी पर सरकार का एक और कड़ा कदम, वित्त मंत्री ने बताई RBI की प्लानिंग

क्रिप्टोकरेंसी पर सरकार का एक और कड़ा कदम, वित्त मंत्री ने बताई RBI की प्लानिंग

RBI ने साफ किया है कि Crypto कोई मुद्रा नहीं है, क्योंकि प्रत्येक मुद्रा को केंद्रीय बैंक या सरकार द्वारा जारी किया जाना आवश्यक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसी को देश में बैन कर दिया जाए. ये बताया है देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने. वित्त मंत्री ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि किसी देश की मौद्रिक और राजकोषीय स्थिरता पर क्रिप्टोकरेंसी के अस्थिर प्रभाव से जुड़ी चिंताओं के मद्देनजर RBI ने इसपर कानून बनाने की सिफारिश की है.

वित्त मंत्री ने लिखित में दिया जवाब
लोकसभा में थोल थिरूमावलवन ने प्रश्न किया था कि क्या RBI ने भारतीय अर्थव्यवस्था में क्रिप्टोकरेंसी के दुष्प्रभाव के संबंध में अपनी चिंता व्यक्त की है? क्या सरकार की भारत में क्रिप्टोकरेंसी के उपभोग को परिसीमित करने वाला कोई कानून लाने की कोई योजना है? वित्त मंत्री ने इसी प्रश्न के लिखित उत्तर में ये बातें बताईं.

क्या है RBI की राय
वित्त मंत्री ने जवाब दिया, "जी, हां. भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्रिप्टोकरेंसी के प्रतिकूल प्रभाव पर RBI ने अपनी चिंता जाहिर की है. आरबीआई ने साफ किया है कि क्रिप्टोकरेंसी कोई मुद्रा नहीं है, क्योंकि प्रत्येक मुद्रा को केंद्रीय बैंक या सरकार द्वारा जारी किया जाना आवश्यक है." उन्होंने बताया कि क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य पूरी तरह से अटकलों एवं उच्च रिटर्न की उम्मीदों पर निर्भर करता है, इसलिए देश की मौद्रिक और राजकोषीय स्थिरता पर इसका एक अस्थिर प्रभाव पड़ता है.

क्रिप्टोकरेंसी को बैन किया जाना चाहिए
उन्होंने कहा, "RBI का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसी को बैन किया जाना चाहिए." उन्होंने बताया कि आरबीआई ने 24 दिसंबर 2013, एक फरवरी 2017 और पांच दिसंबर 2017 को सार्वजनिक नोटिसों के माध्यम से डिजिटल करेंसी के उपयोगकर्ताओं, धारकों और व्यापारियों को आर्थिक, वित्तीय, कानूनी, ग्राहक सुरक्षा और सुरक्षा संबंधी जोखिमों से आगाह कर रहा है. इस संबंध में आरबीआई ने 6 अप्रैल 2018 को एक परिपत्र भी जारी किया, जिसमें अपनी विनियमित संस्थाओं को वर्चुअल करेंसी में व्यापार करने या निपटान में किसी भी व्यक्ति या संस्था को सुविधा प्रदान करने के लिए सेवाएं प्रदान करने पर रोक लगाई थी.

VIDEO: दुनिया 10 सबसे अमीर लोगों की लेटेस्ट लिस्ट जारी, जानें इसमें कौन-कौन है शामिल

टैग्स
सम्बंधित खबरें

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

21 minutes ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 hour ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

2 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

2 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

2 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

5 hours ago