✕

होम / बिजनेस / आखिरकार सच साबित हुई वोडा आईडिया को लेकर आई खबर, बोर्ड से मिली मंजूरी

आखिरकार सच साबित हुई वोडा आईडिया को लेकर आई खबर, बोर्ड से मिली मंजूरी

वोडाफोन आईडिया ने बोर्ड के मंजूर किए इन निर्णयों पर शेयर होल्‍डरों की मंजूरी के लिए 10 जुलाई को एजीएम बुलाई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

5 जी सेवाओं को लॉन्‍च करने सहित कंपनी की सेहत में सुधार करने के मकसद से वोडाफोन आईडिया के बोर्ड ने एक बड़ी रकम जुटाने की मंजूरी दे दी है. कंपनी आने वाले दिनों में नोकिया इंडिया और एरिक्‍सन इंडिया को आंशिक बकाया चुकाने के मकसद से 2458 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित करने जा रही है. कंपनी के बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है. कंपनी ने एक्‍सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दी है. 

नोकिया एरिक्‍शन को जारी किए जाएंगे इतने शेयर 
वोडाफोन आईडिया ने एक्‍सचेंज फाइलिंग में ये बताया है कि बोर्ड ने 166 करोड़ के नए शेयर जारी करने की अनुमति दे दी है. कंपनी हर शेयर को 14.80 रुपये से बेचेगी. कंपनी नोकिया सॉल्‍यूशंस एंड नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 1520 करोड़ रुपये के 102.7 करोड़ शेयर जारी करेगी. वहीं एरिक्‍शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 938 करोड़ रुपये के 63.37 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे. कंपनी के बोर्ड ने इन सभी फैसलों को मंजूरी दिलाने के लिए 10 जुलाई को एजीएम (एक्‍स्‍ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग)आयोजित करने का तय किया है. 

ये भी पढ़ें: बंद होने की कगार पर खड़ी इस एविएशन कंपनी को मिला 60 दिनों का वरदान, क्‍या बन पाएगी बात?

कंपनी लेने जा रही है 14000 करोड़ रुपये का कर्ज 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसबीआई के नेतृत्‍व में कर्जदारों का एक समूह वोडाफोन आईडिया को 14000 करोड़ रुपये का कर्ज देने जा रहा है. इस समूह ने इस कर्ज को लेकर अपनी इन प्रिंसिपल सहमति दे दी है. कंपनी इस पैसे से अपने घाटे को कम करने के साथ साथ 5जी सेवाओं को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है. वहीं कंपनी के घाटे पर नजर डालें तो मार्च तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, ये 7675 करोड़ रुपये था. कंपनी का कहना है कि ब्‍याज और वित्तिय लागत बढ़ने की वजह से घाटा हुआ है. अगर 2023-24 में कंपनी के घाटे पर नजर डालें तो वो 31238.4 करोड़ रुपये था. जबकि 2022-23 में ये घाटा 29301.1 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी की आय में बढ़ोतरी पर नजर डालें तो वो 1.1 प्रतिशत ही रही है. 

क्‍या रही है शेयर की स्थिति? 
वोडा आईडिया के शेयर पर नजर डालें तो गुरुवार को कंपनी का शेयर 16.08 रुपये पर बंद हुआ. जबकि कंपनी का शेयर 16.73 रुपये पर खुला था. कंपनी का मार्केट कैप 1.06 लाख करोड़ रुपये रहा है. कंपनी के 52 हफ्तों के शेयर के हाई पर नजर डालें तो वो 18.40 रुपये रहा है जबकि 52 वीक के लो पर नजर डालें तो वो 7.15 रुपये रहा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

19 hours ago