होम / बिजनेस / फिल्म निर्माता आनंद पंडित कंपनी ला रही ₹792 करोड़ का IPO, बॉलीवुड सितारों ने किया निवेश

फिल्म निर्माता आनंद पंडित कंपनी ला रही ₹792 करोड़ का IPO, बॉलीवुड सितारों ने किया निवेश

श्री लोटस डेवलपर्स का IPO न सिर्फ एक कारोबारी कदम है, बल्कि यह बॉलीवुड की चमक को स्टॉक मार्केट की दुनिया में लाने वाली एक अनोखी कोशिश भी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फिल्म निर्माता से रियल एस्टेट डेवलपर बने आनंद पंडित अब शेयर बाजार में अपनी धमाकेदार एंट्री की तैयारी में हैं. उनकी कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स (Sri Lotus Developers) 792 करोड़ रुपये का IPO लेकर आ रही है. खास बात यह है कि इस कंपनी में बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स ने निवेश किया है, जिससे यह आईपीओ और भी चर्चाओं में है. आइए आपको इस आईपीओ के बारे में विस्तार से बताते हैं.

बॉलीवुड सितारों की चमक से सजा IPO

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्री लोटस डेवलपर्स के इस IPO में जिन सितारों ने निवेश किया है, उनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे दिग्गज शामिल हैं. अमिताभ और शाहरुख के फैमिली ट्रस्ट्स ने करीब 10 करोड़ रुपये का निवेश किया है. ऋतिक रोशन ने 1 करोड़ रुपये, जबकि अजय देवगन, एकता कपूर, राजकुमार राव और टाइगर श्रॉफ जैसे नाम भी निवेशकों की सूची में शामिल हैं. दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने इस कंपनी में 50 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया है.

IPO से पहले हुआ प्राइवेट प्लेसमेंट

दिसंबर 2024 में कंपनी ने IPO से पहले लगभग 400 करोड़ रुपये का प्राइवेट प्लेसमेंट किया था. इसमें बॉलीवुड और अन्य हाई-प्रोफाइल निवेशकों की भागीदारी रही. श्री लोटस डेवलपर्स ने अब तक Ayana, Ananya और Lotus Signature जैसे तीन प्रोजेक्ट पूरे किए हैं. वर्तमान में कंपनी के 6 प्रोजेक्ट्स निर्माणाधीन हैं और 7 नए प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. ये सभी प्रोजेक्ट मुंबई के प्राइम लोकेशनों, बांद्रा से अंधेरी के बीच स्थित हैं, जहां बॉलीवुड सितारों का बसेरा है.

IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग

कंपनी IPO से मिलने वाले 550 करोड़ रुपये का उपयोग अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए करेगी. SEBI से IPO को मंजूरी मिल चुकी है, हालांकि अभी इसकी लॉन्च डेट घोषित नहीं की गई है.

वित्तीय स्थिति बेहद दमदार

FY 2023-24 में कंपनी की टोटल इनकम 467 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल के मुकाबले तीन गुना है. वहीं मुनाफा 119.81 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. यह दर्शाता है कि कंपनी न केवल तेजी से ग्रोथ कर रही है, बल्कि खुद को एक सशक्त रियल एस्टेट ब्रांड के रूप में भी स्थापित कर रही है.

बॉलीवुड से कॉर्पोरेट तक जुड़ाव

श्री लोटस डेवलपर्स ने अजय देवगन, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को ऑफिस स्पेस बेचे हैं, जिन्हें प्रोडक्शन हाउसों को किराए पर दिया जा रहा है. इससे कंपनी का फिल्म और रियल एस्टेट दोनों क्षेत्रों में मजबूत कनेक्शन दिखता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

3 hours ago

फर्स्टक्राई समर्थित स्वारा बेबी लाएगी ₹1,000 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किया DRHP

स्वारा बेबी डिस्पोजेबल हाइजीन उत्पादों का निर्माण करती है. कंपनी बेबी केयर, एडल्ट इनकॉन्टिनेंस और फेमिनिन हाइजीन सेगमेंट में कई प्रोडक्ट बनाती है.

3 hours ago

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

4 hours ago

शिप रीसाइक्लिंग में दुनिया का हब बनेगा भारत, ₹76,000 करोड़ की योजना से 16,000 जहाजों का लक्ष्य

भारत और यूरोपीय संघ ने यूरोपीय शिप रीसाइक्लिंग रेगुलेशन (EUSRR) के तहत भारतीय शिप रीसाइक्लिंग यार्ड्स को मान्यता दिलाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की.

5 hours ago

गोल्ड लोन में तेज उछाल पर नजर रखना जरूरी, फिर भी NBFC सेक्टर मजबूत: RBI रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के विश्लेषण में एलारा सिक्योरिटीज ने कहा है कि NBFC क्षेत्र की परिसंपत्ति गुणवत्ता, पूंजी स्थिति और ऋण वसूली मजबूत बनी हुई है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

4 hours ago

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

3 hours ago

OXMIQ Labs ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, AI चिप आर्किटेक्चर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

Samsung Catalyst Fund समेत कई वैश्विक निवेशकों ने किया निवेश, अब तक 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल

9 hours ago