होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: यूपी में 1000 एकड़ में बन रही है फिल्‍म इंडस्‍ट्री- अनुराग ठाकुर

#UPGISWithBW: यूपी में 1000 एकड़ में बन रही है फिल्‍म इंडस्‍ट्री- अनुराग ठाकुर

आज विदेशों में फिल्‍म की शूूटिंग के बाद उसके पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का काम मुंबई और चेन्‍नई जैसे शहरों में होता है. भविष्‍य में इसके लिए इंडस्‍ट्री यहां भी आएगी और उसे कोई नहीं रोक पाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यूपी के लखनऊ में चल रहे ग्‍लोबल इंवेस्‍टर समिट में फिल्‍म इंडस्‍ट्री को लेकर भी एक सेशन आयोजित किया गया। इसमें केन्‍द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपी सरकार 1000 एकड़ में फिल्‍म इंडस्‍ट्री बना रही है, जिसमें हर तरह के अवसर पैदा होंगे। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से लोग विदेशों में शूटिंग करने के बाद मुंबई और चेन्‍नई जैसे शहरों में पोस्‍ट प्रोडक्‍षन के लिए जाते हैं वैसे ही यूपी में भी आएंगें और सरकार उन्‍हें कई तरह की विशेष सुविधाएं भी देने जा रही है।

खेल और फिल्‍म इनवेस्‍टर समिट में 

केन्‍द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज आप किसी भी राज्‍य में होने वाले इनवेस्‍टर समिट को देखिए वहां खेल और फिल्‍म जैसे विषयों को सूची में नहीं रखा जाता है. लेकिन ये योगी सरकार की दूरदर्शिता है कि उन्‍होंने इन दोंनों विषयों को स्‍थान दिया है. जो इस राज्‍य के लिए भविष्‍य का रास्‍ता और तेजी से प्रशस्‍त करने वाली है.

RRR पर पूरे देश को गर्व होना चाहिए

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से आज RRR ने दुनिया में दो महत्‍वपूर्ण प्‍लेटफॉर्म पर पुरस्‍कार जीता है उस पर सभी भारतीयों को गर्व होना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि क्षेत्रीय फिल्‍म आरआरआर बने तो उसे अंतरराष्‍ट्रीय होने में समय नहीं लगता. उन्‍होंने कहा कि आज भारत में 70 करोड़ से ज्‍यादा इंटरनेट यूजर है. सबसे सस्‍ता डेटा भारत में मिलता है. आज अगर कोई सबसे तेजी से बढ़ने वाली इंडस्‍ट्री है तो वो है मीडिया एंड एंटरनटेनमेंट इंडस्‍ट्री. ये इंडस्‍ट्री 2030 तक साढे़ सात लाख करोड की इंडस्‍ट्री होगी.

क्रिएटिव इकोनॉमी में भारत बड़ा कंट्रीब्‍यूटर है

अनुराग ठाकुर ने कहा कि किएटिव इकोनॉमी में भारत  बडा कंट्रीब्‍यूटर बनकर उभर रहा है. आज भारत में सबसे ज्‍यादा फिल्‍म बन रही हैं. लेकिन जैसा कि यहां विषय आया कि उतनी स्‍क्रीन नहीं है तो उसके लिए मैं कहना चाहूंगा कि हमारे देश में कई इंडोर स्‍टेडियम हैं. अगर शनिवार और रविवार को 4 से 11 के बीच वहां स्‍क्रीन लगाई जाए तो आपको एक झटके में 5000 स्‍क्रीन मिल सकती हैं. यही नहीं उससे जो कमाई हो वो खिलाडियों के प्रशिक्षण पर खर्च की जाए। उससे ओडीओपी को फायदा मिल सकता है. वहां उनके लिए स्‍टॉल लगाए जा सकते हैं. अगर फिल्‍म इंडस्‍ट्री इस पर काम करे तो इसका फायदा सभी को मिल सकता है. उन्‍होंने कहा कि आरआरआर की पूरी टीम बधाई की पात्र है.

कोविड के समय इंडस्‍ट्री ने दिया बड़ा योगदान

कोविड के समय जब हम सब घर में बंद थे तब फिल्‍म इंडस्‍ट्री ने कई तरह का योगदान दिया. हमारे पास डिजिटल मार्केट के लिए बड़ा स्‍पेस है. भारत पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का हब बन सकता है. उन्‍होंने कहा कि अगर कोई फिल्‍म मेकर विदेशों में शूटिंग करता है तो उसके बाद वो पोस्‍ट प्रोडक्‍शन के लिए मुंबई और चेन्‍नई जैसी जगहों में जाते हैं. अगर वो वहां जा सकते हैं तो यहां भी आ सकते हैं. योगी जी हर तरह की सुविधा दे रहे हैं.

फिल्‍म जगह ध्‍यान दे कि विवाद पैदा न हो

उन्‍होंने फिल्‍मों को लेकर होने वाले विवादों को लेकर कहा कि फिल्‍म जगत को इस बात का ध्‍यान रखना चाहिए कि विवाद पैदा नहीं होना चाहिए. तनाव पैदा नहीं होना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि योगी जी 1000 एकड़ में फिल्‍म सिटी बनाने की योजना बना रहे हैं इससे रोजगार भी पैदा होंगे. सोशल मीडिया ने ऐसा माहौल बना दिया है कि हुनर को कोई नहीं रोक सकता है.   

कैमरे के आगे न सही कैमरे के पीछे भी हैं कई अवसर 

इस मौके पर ड्रीम गर्ल और सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि फिल्‍म मेकिंग बहुत शानदार है, आप कुछ नहीं को बहुत कुछ बना सकते हैं. एक अच्‍छी स्‍टोरी बहुत अच्‍छी फिल्‍म बना सकती है. मैं जिस फिल्‍म इंडस्‍ट्री से संबंध रखती हूं वो बहुत शानदार है. उन्‍होंने हिंदी फिल्‍मों को लेकर कहा कि जब हम रशिया जाते हैं तो वहां के लोग हिंदी में बात करते हैं. जब हमने उनसे पूछा कि आप कैसे बोलते हैं तो वो कहते हैं कि हमने फिल्‍मो से सीखा है. मुझे गर्व है कि मैं इस इंडस्‍ट्री से आती हूं. आज बहुत से युवा लोग इस इंडस्‍ट्री में आना चाहते हैं लेकिन काम न मिलने के कारण वापस आ जाते हैं। योगी जी इंडस्‍ट्री बना रहे हैं बहुत अच्‍छा कर रहे हैं.

अगर कैमरे के आगे मौका न मिले तो कैमरे के पीछे कुछ भी बन सकते हैं. यूपी में एक इंडसट्री बनने वाली है. इंडीयन ओरिजन के लोग जो बाहर बसे लोग हैं अगर वो भारत आकर यहां के विषय पर फिल्‍म बनाते हैं तो उन्‍हें भी सब्सिडी देने की भी योजना बनाई है. पहले यहां सिक्‍योरिटी नहीं थी लेकिन योगी जी ने उसे सबकुछ बदल दिया है. आप कहीं भी जाकर शूटिंग कर सकते हैं। इस मौके पर फिल्‍म निर्देशक मधुर भंडारकर ने कहा ओटीटी के लिए ज्‍यादा अवसर पैदा हो रहे हैं. सिंगल विंडो सिस्‍टम लाया गया है जो बेहतर है. अनुराग जी ने जिस तरीके से नई दिशा दिखाई है वो बेहतर है.  मैं चाहूंगा कि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग यहां आए और शूटिंग करें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

36 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

59 minutes ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

12 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

15 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

59 minutes ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

36 minutes ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

47 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

18 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

12 hours ago