✕

होम / बिजनेस / FICCI ने ज्योति विज को नियुक्त किया महानिदेशक, तत्काल प्रभाव से संभालेगी जिम्मेदारी

FICCI ने ज्योति विज को नियुक्त किया महानिदेशक, तत्काल प्रभाव से संभालेगी जिम्मेदारी

ज्योति विज को महानिदेशक की नियुक्ति पर फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह ने कहा कि हम ज्योति विज का उनके नए पद पर स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ (FICCI) ने मंगलवार को ज्योति विज को अपना महानिदेशक नियुक्त किया. ज्योति विज फिलहाल फिक्की में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं. वे तुरंत फिक्की सचिवालय का कार्यभार संभालेंगी. उन्होंने 1988 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और 1990 में दिल्ली विश्वविद्यालय से व्यवसाय अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की. 1993 में वे इस उद्योग संगठन से जुड़ीं और विभिन्न पदों पर काम किया.

ज्योति के अनुभव से FICCI को होगा फायदा

ज्योति विज को महानिदेशक की नियुक्ति पर, फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह ने कहा कि हम ज्योति विज का उनके नए पद पर स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं. उनकी सोचने की नेतृत्व क्षमता, नीति बनाने की ताकत, लोगों के साथ अच्छे संबंध और संगठन में लंबे अनुभव से फिक्की को बहुत फायदा होगा. ज्योति विज ने विभिन्न क्षेत्रों में और नीति और व्यापार मुद्दों के बारे में कई हितधारकों के साथ काम किया है. वर्तमान में वे फिक्की के विभिन्न विभागों में क्रॉस-फंक्शनल टीमों का नेतृत्व कर रही हैं. वह एक बिजनेस इकोनॉमिस्ट हैं और उद्योग क्षेत्रों में विभिन्न नीतिगत क्षेत्रों का नेतृत्व करती हैं. 

शैलेश पाठक ने व्यक्तिगत कारणों से दिया इस्तीफा 

फिक्की के अध्यक्ष ने इसके साथ ही कहा कि "ज्योति नियमित रूप से वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, बहुपक्षीय संगठनों और इंडस्ट्री लीडर्स के साथ इंडस्ट्री में चल रही गतिविधियो और परियोजनाओं पर बातचीत करती हैं. वह इंडस्ट्री से संबंधित मुद्दों पर कई सरकारी समितियों का हिस्सा हैं और कई बहुपक्षीय परियोजनाओं को संभाला है. वह सरकार के अंतर्राष्ट्रीय निवेश प्रोत्साहन एजेंडा में भी योगदान देती हैं. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि फिक्की के महासचिव शैलेश पाठक ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है. हम फिक्की में शैलेश पाठक के नेतृत्व और योगदान के लिए उनका धन्यवाद करते हैं और उनके नए भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

22 minutes ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

32 minutes ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

52 minutes ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

10 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

52 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

22 minutes ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

32 minutes ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

10 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

16 hours ago