होम / बिजनेस / ₹41,000 करोड़ सब्सिडी से उछले फर्टिलाइजर शेयर, इन 2 स्टॉक्स में 56% तक रिटर्न की उम्मीद

₹41,000 करोड़ सब्सिडी से उछले फर्टिलाइजर शेयर, इन 2 स्टॉक्स में 56% तक रिटर्न की उम्मीद

केंद्र सरकार द्वारा खरीफ 2026 सीजन के लिए ₹41,534 करोड़ की फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दिए जाने के बाद सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

केंद्र सरकार द्वारा खरीफ 2026 सीजन के लिए ₹41,534 करोड़ की फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दिए जाने के बाद सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है और ब्रोकरेज हाउस भी चुनिंदा स्टॉक्स में मजबूत रिटर्न की संभावना जता रहे हैं. गुरुवार, 9 अप्रैल को फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयरों में तेज खरीदारी देखी गई. सरकार ने गैर-यूरिया उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे सेक्टर को सीधा फायदा मिलेगा.

शेयर में तेजी

इस घोषणा के बाद फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (Fertilisers And Chemicals Travancore Ltd) के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला और शुरुआती कारोबार में यह करीब 8% तक चढ़ गया. वहीं शाम को 5.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 860.95 रुपये पर बंद हुआ.

बढ़ती लागत के बीच सरकार का बड़ा कदम

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते वैश्विक बाजार में फर्टिलाइजर की कीमतों में तेजी आई है. ऐसे में सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए सब्सिडी में 10% से 21% तक की बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी पोषक आधारित सब्सिडी (NBS) योजना के तहत की गई है. इस फैसले से सरकार पर कुल ₹41,534 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है.

मार्जिन पर क्या होगा असर

ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में सेक्टर के मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है. हालांकि, फॉस्फोरिक एसिड की कीमतें करीब $1,300 प्रति टन पर स्थिर बनी हुई हैं, जिससे बैकवर्ड इंटीग्रेशन वाली कंपनियों को आने वाले समय में बेहतर मार्जिन मिल सकता है. वहीं, अमोनिया और सल्फर की कीमतों में क्रमशः 30% और 21% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आयात पर निर्भर कंपनियों की लागत बढ़ सकती है.

इन दो स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की नजर

ब्रोकरेज हाउस एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने मौजूदा स्थिति में दो कंपनियों को निवेश के लिहाज से बेहतर बताया है, ब्रोकरेज ने कोरोमंडल इंटरनेशनल (Coromandel International Ltd) पर 2400 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. इस तरह, शेयर 13 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है. कोरोमंडल इंटरनेशनल के शेयर गुरुवार को 1.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,146.30 रुपये पर बंद हुए. शेयर अपने 52 वीक्स हाई 2,720 रुपये से करीब 22 प्रतिशत नीचे चल रहे हैं.

वहीं, पारादीप फॉस्फेट (Paradeep Phosphates Ltd) स्टॉक पर ब्रोकरेज ने ₹190 का टारगेट प्राइस दिया है. मौजूदा कीमत के मुकाबले इसमें करीब 56% तक का संभावित रिटर्न बताया गया है. यह शेयर 1.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 119.35 रुपये पर बंद हुआ.

निवेशकों के लिए क्या संकेत

सरकारी सपोर्ट और स्थिर कच्चे माल की कीमतें सेक्टर के लिए सकारात्मक संकेत दे रही हैं. हालांकि, कच्चे माल की लागत में उतार-चढ़ाव निवेशकों के लिए एक जोखिम बना रह सकता है. ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि चुनिंदा और मजबूत कंपनियों पर फोकस करना ही बेहतर रणनीति हो सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago