✕

होम / बिजनेस / छत्तीसगढ़ में उर्वरक प्लांट की तैयारी, गेल की बड़ी डील से शेयर में तेजी के संकेत

छत्तीसगढ़ में उर्वरक प्लांट की तैयारी, गेल की बड़ी डील से शेयर में तेजी के संकेत

छत्तीसगढ़ में संभावित गैस आधारित उर्वरक संयंत्र की योजना से गेल के लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक को मजबूती मिलती दिख रही है. घरेलू उर्वरक उत्पादन बढ़ाने की दिशा में यह कदम रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

पब्लिक सेक्टर की दिग्गज कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ एक अहम समझौता किया है. इस डील का मकसद राज्य में गैस आधारित उर्वरक उत्पादन को बढ़ावा देना है. समझौते की खबर के बाद शेयर बाजार में गेल के स्टॉक को लेकर पॉजिटिव सेंटिमेंट बना हुआ है और ब्रोकरेज हाउस इसमें आगे तेजी की संभावना जता रहे हैं. मंगलवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने गेल सहित अगल अलग प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों के एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे 12 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे.

गैर-बाध्यकारी समझौता
गेल (इंडिया) लिमिटेड और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच यह समझौता गैर-बाध्यकारी है. इसके तहत गेल राज्य में एक ग्रीनफील्ड गैस आधारित उर्वरक संयंत्र स्थापित करने की संभावनाओं का अध्ययन करेगी. इस परियोजना का उद्देश्य घरेलू स्तर पर यूरिया उत्पादन को मजबूत करना और कृषि क्षेत्र को स्थायी सपोर्ट देना है.

12.7 लाख टन क्षमता वाले यूरिया प्लांट पर होगा अध्ययन

समझौते के अनुसार, गेल 12.7 लाख मीट्रिक टन वार्षिक क्षमता वाले यूरिया निर्माण संयंत्र के लिए विस्तृत तकनीकी और आर्थिक व्यवहार्यता अध्ययन करेगी. प्रस्तावित प्लांट को मुंबई–नागपुर–झारसुगुड़ा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन कॉरिडोर के आसपास स्थापित करने की योजना है, जिससे गैस सप्लाई और लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाया जा सके.

राज्य सरकार देगी हर स्तर पर सहयोग

परियोजना को लेकर अंतिम निवेश निर्णय अध्ययन रिपोर्ट के नतीजों के आधार पर लिया जाएगा. समझौते पर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार और गेल की ओर से बिजनेस डेवलपमेंट निदेशक राजीव कुमार सिंघल ने हस्ताक्षर किए हैं. राज्य सरकार ने फिजिबिलिटी स्टडी, भूमि आवंटन, जरूरी मंजूरियों और इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट समेत हर चरण में सहयोग का भरोसा दिया है.

शेयर में हल्की मजबूती, टारगेट ₹220 तक

शेयर बाजार में गेल के स्टॉक में इस खबर के बाद हल्की मजबूती देखने को मिली और यह करीब 172 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा. ब्रोकरेज हाउस नोमुरा इंडिया ने शेयर का टारगेट प्राइस 214 रुपये तय किया है. वहीं JM फाइनेंशियल ने 205 रुपये और मोतीलाल ओसवाल ने 220 रुपये का टारगेट दिया है. कंपनी का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 202.65 रुपये और निचला स्तर 150.60 रुपये रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

15 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

18 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

18 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

18 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

14 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

15 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.