होम / बिजनेस / अमेरिका में ब्याज दरें फिर 0.75% बढ़ीं, फेड ने माना- मंदी की आशंका से इनकार नहीं

अमेरिका में ब्याज दरें फिर 0.75% बढ़ीं, फेड ने माना- मंदी की आशंका से इनकार नहीं

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने इस साल अबतक 5 बार ब्याज दरों में इजाफा किया है, ऐसा आक्रामक रुख अमेरिका को मंदी में धकेल सकता है, इस बात को फेड भी मान रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: आखिरकार वही हुआ जिसका अनुमान पहले से ही था, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.75 परसेंट का इजाफा कर दिया है. फेडरल रिजर्व का ये कदम बाजार भी डिस्काउंट कर चुके थे, फिर ऐसा क्या हुआ कि पॉलिसी ऐलान के बाद अमेरिकी बाजार औंधे मुंह गिर पड़े. 

लगातार 5वीं बार बढ़ाई दरें 
सबसे पहले समझते हैं कि कल फेड ने क्या ऐलान किए. फेडरल रिजर्व ने दरों में 0.75 परसेंट का इजाफा किया, ये लगातार तीसरी बार है जब फेड ने ब्याज दरों में 0.75 परसेंट की बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही सेंट्रल बैंक का बेंचमार्क फंड रेट बढ़कर अब 3-3.25 परसेंट पहुंच गया है. जो कि 2008 में आई मंदी के बाद सबसे ऊंचा स्तर है. एक तरह से फेड की इतनी आक्रामक पॉलिसी 1990 के बाद देखने को मिल रही है. फेडरल रिजर्व इस साल अबतक लगातार 5 बार ब्याज दरों में इजाफा कर चुका है जबकि इस अभी दो पॉलिसी आना और बाकी है. 

फेड चेयरमैन के बयानों से सहमे बाजार
हालांकि फेड ब्याज दरों में इजाफा करेगा और वो भी 0.75 परसेंट करेगा, इस बात को अमेरिका समेत दुनिया भर के बाजार पहले ही पचा चुके था और खुद को सेटल कर चुके थे, फिर ऐसा क्या हुआ कि अमेरिकी बाजार पॉलिसी ऐलान के बाद ही अचानक लुढ़क गए. दरअसल, बाजारों को फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल की कमेंट्री भारी पड़ गई. उस कमेंट्री में कई बातें ऐसी थीं जिसे लेकर बाजार सहम गए और टूटते चले गए. एक एक करके समझते हैं 

1. फेडरल रिजर्व का ग्रोथ को लेकर काफी बोल्ड बयान या है, फेड ने ये माना है कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती चल रही है, आगे मंदी की आशंका से कोई इनकार नहीं किया जा सकता है. यानी एक तरह से फेड ने ये मान लिया है कि मंदी आ सकती है, इसने बाजारों को मूड खराब कर दिया 

2. जेरोम पॉवेल ने कहा कि इस साल महंगाई दर गिरकर 5.5 परसेंट पर आ सकती है, मतलब ये कि 2 परसेंट का लक्ष्य हासिल करने के लिए महंगाई दर में 3.5 परसेंट की गिरावट और चाहिए, तबतक फेड रुकेगा नहीं

3. फेड चेयरमैन ने पॉलिसी ऐलान के दौरान कहा कि वो महंगाई दर को 2 परसेंट पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए वो आक्रामक रुख अख्तियार रखेंगे. अभी अमेरिका में महंगाई दर अगस्त में 8.3 परसेंट आई थी. 

4. बेरोजगारी के मोर्चे पर भी बुरी खबर है, फेड के इन आक्रामक कदमों के चलते बेरोजगारी दर 3.7 परसेंट से बढ़कर 4.4 परसेंट तक जा सकती है.  

5. पॉलिसी में ये भी अनुमान जताया गया कि साल 2023 तक टर्मिनल रेट यानी औसत दरें 4.6 परसेंट तक जाएंगी जो कि अभी 3.1 परसेंट हैं. मतलब ये कि इसमें भी 1.25.1.5 परसेंट का इजाफा होना तय है. एक्सपर्ट्स ये अनुमान जता रहे हैं कि ये बढ़ोतरी इसी साल हो सकती है, क्योंकि अभी दो पॉलिसीज आना बाकी हैं

6. शेयर बाजारों को झटका तब लगा जब फेड ने ये अनुमान जताया कि ब्याज दरों में जल्द ही कोई कटौती हो सकती है. जबकि बाजार ने ये अनुमान जताया था कि साल 2023 के मध्य के बाद दरों में कटौती की गुंजाइश बनेगी, लेकिन अब ये अनुमान साल 2024 तक चला गया है

तो कुल मिलाकर ये साफ है कि शेयर बाजारों में गिरावट दरअसल ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते नहीं बल्कि फेड चेयरमैन के बयानों के चलते आई, जिसमें उन्होंन कई ऐसी बातें कहीं जिसकी उम्मीद बाजारों को नहीं थी.

VIDEO: दुनियाभर में सस्ता लेकिन भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

8 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

8 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

8 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

11 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

12 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

8 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

8 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

8 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.