✕

होम / बिजनेस / इटली के राजदूत ने ली भारत से विदाई, दिल्ली में हुई फेयरवेल पार्टी 

इटली के राजदूत ने ली भारत से विदाई, दिल्ली में हुई फेयरवेल पार्टी 

टाइटस एंड कंपनी एडवोकेट्स और इंडो-इटैलियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से दिल्ली में इटली के राजदूत के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इटली के राजदूत विन्सेन्ज़ो डी लुका (H.E. Vincenzo de Luca) के लिए दिल्ली स्थित ITC मौर्या के कमल महल होटल में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई. टाइटस एंड कंपनी एडवोकेट्स और इंडो-इटैलियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईआईसीसीआई) की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहीं. इस मौके पर इटली के राजदूत ने कहा कि उन्हें भारत छोड़ते हुए दुख हो रहा है, लेकिन इस बात की खुशी है कि उन्होंने यहां बहुत अच्छा समय गुजारा.   

राजदूत की उपलब्धियां गिनाई
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए टाइटस एंड कंपनी एडवोकेट्स के फाउंडर दिलजीत टाइटस ने भारत और नेपाल के लिए इटली के राजदूत विन्सेन्ज़ो डी लुका के कामकाज की तारीफ की. उन्होंने कहा कि लुका और उनकी टीम ने भारत-इटली द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा दिया. उन्होंने रक्षा, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और उन्नत प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए किए गए अथक प्रयास किये. साथ ही 'मेक इन इंडिया' अभियान में भी योगदान दिया. वहीं, IICCI के अध्यक्ष एलेसेंड्रो गिउलिआनी ने इटली राजदूत की कई उपलब्धियों की याद दिलाते हुए बताया कि कैसे उनके प्रयासों ने भारत और इटली के बीच राजनयिक संबंधों को नए शिखर पर पहुंचाया और कैसे उन्होंने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने से लेकर सांस्कृतिक और सामाजिक आदान-प्रदान तक सभी क्षेत्रों में कई पहलों में हमेशा मुस्कुराते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया.

हमेशा रहेंगे भारत के मित्र
इस मौके पर विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने राजदूत के रूप में विन्सेन्ज़ो डी लुका के कामकाज की सराहना की. उन्होंने कहा कि लुका ने एक सच्चे दोस्त की तरह भारत और इटली को करीब लाने का प्रयास किया. वह भले ही इटली के राजदूत के तौर पर विदाई ले रहे हैं, लेकिन भारत के सच्चे मित्र के रूप में हमेशा काम करते रहेंगे. वहीं, भारत से विदाई को लेकर इटली के राजदूत विन्सेन्ज़ो डी लुका भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि भारत से जाना मेरे लिए कठिन है, लेकिन इतना संतोष है कि हमने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में बेहतरीन काम किया. मैं यहां से बहुत सी यादें लेकर जा रहा हूं. इस कार्यक्रम में इटली में भारत की राजदूत नीना मल्होत्रा ​​और G20 शेरपा अमिताभ कांत भी मौजूद थे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

53 minutes ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

4 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

5 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

5 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

53 minutes ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.