✕

होम / बिजनेस / नए आपराधिक कानूनों को लेकर महाराष्ट्र में समीक्षा बैठक, CM फडणवीस ने दिए निर्देश

नए आपराधिक कानूनों को लेकर महाराष्ट्र में समीक्षा बैठक, CM फडणवीस ने दिए निर्देश

देशभर में 1 जुलाई 2025 से लागू होने जा रहे नए कानून - भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS), भारतीय न्याय संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — ब्रिटिश कालीन भारतीय दंड संहिता (IPC), दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को राज्य में हाल ही में लागू होने जा रहे नए आपराधिक कानूनों की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में राज्य के गृह विभाग, विधि व न्याय विभाग तथा पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोंयर और योगेश कदम ने भी बैठक में भाग लिया.

देशभर में 1 जुलाई 2025 से लागू होने जा रहे नए कानून — भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS), भारतीय न्याय संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — ब्रिटिश कालीन भारतीय दंड संहिता (IPC), दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे.

मुख्यमंत्री फडणवीस, जो राज्य के गृह मंत्री का पद भी संभाल रहे हैं, ने सभी विभागों के बीच समन्वय की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, “पुलिसकर्मियों, न्यायिक अधिकारियों और अभियोजकों के लिए गहन प्रशिक्षण जरूरी है, ताकि नए प्रावधानों की सही समझ और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके.”

बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति, जांच प्रक्रियाओं में संभावित बदलाव और पुलिस थानों व न्यायालयों के लिए डिजिटल अवसंरचना को अपग्रेड करने की जरूरतों की भी समीक्षा की गई.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिला स्तर पर निगरानी तंत्र बनाया जाए, ताकि अमल में आ रही चुनौतियों का समय पर समाधान हो सके और बदलाव की प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए.

सरकार जल्द ही एक विस्तृत कार्य योजना जारी करने वाली है, जिसका उद्देश्य महाराष्ट्र की आपराधिक न्याय प्रणाली को नए कानूनों के अनुरूप नागरिक-केंद्रित न्याय और त्वरित प्रक्रिया की दिशा में सुदृढ़ बनाना है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

15 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.