होम / बिजनेस / गोता लगा रहे Reliance के शेयरों में तेजी आएगी या कायम रहेगी नरमी?

गोता लगा रहे Reliance के शेयरों में तेजी आएगी या कायम रहेगी नरमी?

रिलायंस के शेयरों में फिलहाल नरमी का दौर चल रहा है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि उसमें जल्द तेजी लौटेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Ltd) का अपने फाइनेंशियल कारोबार को अलग करना (Demerger) शेयर बाजार को रास नहीं आया है. डीमर्जर की तिथि यानी 20 जुलाई से रिलायंस का शेयर कमजोर नजर आ रहा है. आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी रिलायंस के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि क्या रिलायंस के शेयरों में गिरावट का सिलसिला चलता रहेगा, या तेजी की भी संभावना है?  

बनी हुई है संभावना
एक मीडिया रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स के हवाले से इस सवाल का जवाब दिया गया है. कुछ ब्रोकरेज फर्म्स का मानना है कि जून तिमाही में रिलायंस के रिवेन्यु और प्रॉफिट ग्रोथ में कमी के बावजूद इसमें तेजी की संभावना बनी हुई है. इन फर्म्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर के टारगेट प्राइज बढ़ाए हैं. कंपनी की आर्थिक स्थिति की बात करें, तो वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में मुकेश अंबानी की इस कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 18,258 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 5.9% कम है. इसकी वजह कंपनी की ऑयल-टू-केमिकल्स सेगमेंट की सेल्स में आई गिरावट है.

इतना है Target Price
ब्रोकरेज फर्म Jefferies का रिलायंस के नतीजों के बारे में कहना है कि रिटेल बिजनेस की ग्रोथ ने निराश किया है, लेकिन मार्जिन में इम्प्रूवमेंट दिखाई दे रहा है. फर्म ने इस शेयर को खरीदने की सलाह देते हुए 2935 रुपए का टारगेट प्राइज सेट किया है. बता दें कि जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रॉफिट जून तिमाही में बढ़कर 5098 करोड़ रुपए हो गया है. इसके अलावा, औसत रिवेन्यु प्रति यूजर साल दर साल आधार पर पर 2.8% चढ़कर 180.5 रुपए प्रति माह पहुंच गया है. जियो प्लेटफॉर्म्स के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के टेलीकॉम और केमिकल कारोबार आते है. 

शेयर खरीदने की सलाह
जेपी मॉर्गन के मुताबिक, RIL की ऑपरेटिंग आय स्थिर रही है. अगले 18 महीनों में कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी की संभावना है. ब्रोकरेज फर्म ने रिलायंस के शेयर के लिए 3040 रुपए का टारगेट प्राइज रखा है. वहीं, मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनी के कंज्यूमर बिजनेस का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है. रिटेल में जहां थोड़ी ग्रोथ देखने को मिली है. वहीं, टेलीकॉम बिजनेस की ग्रोथ नरम बनी रहने की आशंका है. इसके अलावा, कंपनी का 5G पर खर्चा भी बढ़ रहा है. इन सबके बावजूद रिलायंस के शेयर खरीदने जा सकते हैं. फर्म ने इसके लिए 2935 रुपए का टारगेट प्राइज निर्धारित किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

11 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

13 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

15 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

16 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

18 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

13 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

8 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

11 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

11 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

16 hours ago