✕

होम / बिजनेस / EXIM बैंक ने Guyana सरकार को प्रदान की Line Of Credit, जानिए किस क्षेत्र में होगा निवेश

EXIM बैंक ने Guyana सरकार को प्रदान की Line of Credit, जानिए किस क्षेत्र में होगा निवेश

भारत के उच्चायुक्त डॉ. अमित तेलंग की उपस्थिति में Guyana के वित्त मंत्री और EXIM बैंक के डिप्टी जीएम के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रक्षा उद्योग, गुयाना रक्षा बल (GDF) के साथ कैरिबियाई क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है, भारतीय निर्यात-आयात बैंक (EXIM) ने भारत की ओर से गुयाना सरकार को दो विमानों की खरीद के लिए 23.37 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ऋण सुविधा (Line of Credit) प्रदान की है. भारत के उच्चायुक्त डॉ. अमित तेलंग की उपस्थिति में गुयाना के वित्त मंत्री और EXIM बैंक के डिप्टी जीएम के बीच इस संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.

GDF की बढ़ेंगी क्षमताएं

गुयाना के वित्त मंत्रालय ने समझौते के बाद कहा कि यह समझौता जीडीएफ (GDF) की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सरकार के चल रहे प्रयासों का प्रतिनिधित्व करता है और इसकी शुरुआत जनवरी 2023 में राष्ट्रपति अली की भारत यात्रा से हुई है. सरकार जीडीएफ (GDF) की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए भारी निवेश कर रही है, विशेष रूप से एयर कॉर्प्स और कोस्ट गार्ड जैसे क्षेत्र में, सुरक्षा के क्षेत्र के पूंजीकरण में इन दो विमानों की खरीद अब तक के सबसे बड़े निवेश का हिस्सा है. 

एक्ज़िम बैंक के पास 292 क्रेडिट लाइन

इस एलओसी (Line of Credit) समझौते पर हस्ताक्षर के साथ ही एक्ज़िम बैंक के पास अब 292 क्रेडिट लाइन हैं, जो अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका, सीआईएस और ओशिनिया के 62 देशों को कवर करती हैं, जिसमें लगभग 2.72 बिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रेडिट कमिटमेंट हैं. भारत के निर्यात को बढ़ावा देने के अलावा, एक्ज़िम बैंक की LOC उभरते बाजारों में भारतीय विशेषज्ञता और परियोजना कार्यान्वयन क्षमताओं के प्रदर्शन को सक्षम बनाती है.

एक्जिम बैंक के बारे में

एक्ज़िम बैंक की स्थापना भारत सरकार द्वारा निर्यात-आयात बैंक अधिनियम, 1981 के तहत निर्यात ऋण के प्रबंधक के रूप में की गई थी, जो वैश्विक निर्यात क्रेडिट एजेंसियों को प्रतिबिंबित करता है. एक्ज़िम बैंक उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से उद्योगों और एसएमई (SME) के लिए एक विकास इंजन के रूप में कार्य करता है. इसमें टेक्नोलॉजी का आयात और निर्यात, उत्पाद विकास (Product Development), निर्यात उत्पादन (Export Production), निर्यात विपणन (Export Marketing), लदानपूर्व निर्यात (Pre-shipment Export) और लदानोत्तर (Post Shipment) और विदेशी निवेश शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

15 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

15 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

15 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

18 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

15 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

20 hours ago