✕

होम / बिजनेस / खाद्य से लेकर ईंधन तक सब सस्ता, अक्टूबर में थोक महंगाई एक साल के निचले स्तर पर

खाद्य से लेकर ईंधन तक सब सस्ता, अक्टूबर में थोक महंगाई एक साल के निचले स्तर पर

लगातार दो महीनों से थोक कीमतों में हो रही कमी से आने वाले समय में खुदरा बाजार पर भी राहत का असर दिखने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

बिहार चुनाव नतीजों के दिन आम जनता के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल, अक्टूबर 2025 में देश की थोक महंगाई (WPI) में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार और उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में थोक मूल्य सूचकांक 1.21% घटा है, जो पिछले एक साल में सबसे कम स्तर है. लगातार दूसरे महीने थोक स्तर पर कीमतों में आई इस गिरावट ने उपभोक्ता विश्वास को बढ़ाया है.

खाद्य वस्तुओं में बड़ी राहत, सब्जियों से प्याज तक कीमतें गिरीं

अक्टूबर में थोक स्तर पर सबसे ज्यादा राहत खाने-पीने की चीजों में दिखी है. सब्जियों और आवश्यक खाद्य उत्पादों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई.

1. सब्जियों में करीब 35% की बड़ी अपस्फीति
2. दालों में 16.50% की गिरावट
3. आलू की कीमतें 39.88% नीचे
4. प्याज में 65% से अधिक की भारी कमी

कुछ महीने पहले जिन वस्तुओं की कीमतें घरेलू बजट को परेशान कर रही थीं, वे अब सामान्य उपभोक्ताओं को राहत दे रही हैं.

ईंधन, गैस और बिजली के दाम भी घटे

अक्टूबर में ईंधन, गैस और बिजली की श्रेणी में भी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. इस श्रेणी में मुद्रास्फीति 2.55% रही, जो बताती है कि थोक स्तर पर पेट्रोलियम आधारित उत्पाद पहले की तुलना में सस्ते हुए हैं. उद्योगों और परिवहन क्षेत्र के लिए यह राहत की बड़ी खबर है. विनिर्माण क्षेत्र में भी लागत का दबाव कम हुआ है, जहां महंगाई सितंबर के 2.33% से घटकर 1.54% पर आ गई.

GST दरों में कटौती का असर, कीमतें और नीचे आईं

सरकार द्वारा 22 सितंबर को कई रोजमर्रा की वस्तुओं पर GST स्लैब कम करने का प्रभाव अब थोक बाजार में स्पष्ट दिखने लगा है. कई उच्च कर वाली वस्तुओं को 5% और 18% वाले स्लैब में लाने से उनकी कीमतों में कमी आई है. इसी का असर खुदरा स्तर पर भी नजर आ रहा है और खुदरा महंगाई (CPI) घटकर ऐतिहासिक स्तर 0.25% पर पहुंच गई है.

अब RBI पर बढ़ीं ब्याज दरें घटाने की उम्मीदें

थोक और खुदरा दोनों स्तरों पर तेजी से कम हो रही महंगाई ने बाजार की नजरें रिज़र्व बैंक की अगली मौद्रिक नीति बैठक पर टिका दी हैं. 35 दिसंबर को होने वाली बैठक में RBI के नए सिरे से ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद बढ़ गई है. अगर ऐसा होता है, तो होम लोन, कार लोन और बिजनेस लोन लेने वालों को भी सीधी राहत मिल सकती है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

7 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

9 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

10 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

10 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

12 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

2 hours ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

5 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

2 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

10 hours ago