✕

होम / बिजनेस / गिरते बाजार में भी निवेशकों के पास कमाई के मौके, इन शेयरों पर रखें नजर

गिरते बाजार में भी निवेशकों के पास कमाई के मौके, इन शेयरों पर रखें नजर

बुधवार को BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 120.21 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 84,559.65 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 41.55 अंक यानी 0.16 फीसदी गिरकर 25,818.55 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद कुछ चुनिंदा शेयरों में मजबूती के संकेत उभरकर सामने आए हैं. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के दबाव में बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए. बुधवार को बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 120.21 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 84,559.65 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 263.88 अंक तक टूटकर 84,415.98 के स्तर पर पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 41.55 अंक यानी 0.16 फीसदी गिरकर 25,818.55 अंक पर बंद हुआ, जो बीते एक सप्ताह का निचला स्तर है.

इन दिग्गज शेयरों ने बढ़ाया बाजार पर दबाव

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में Trent का शेयर सबसे ज्यादा 1.61 फीसदी गिरा. इसके अलावा HDFC Bank में करीब एक फीसदी की कमजोरी देखने को मिली. Adani Ports, ICICI Bank, Bajaj Finserv, Bharat Electronics, Titan और Asian Paints के शेयरों में भी दबाव बना रहा. इसके उलट State Bank of India के शेयर में 1.51 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. Infosys, Axis Bank और Maruti Suzuki के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए.

इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कुछ शेयरों ने हाल ही में अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार किया है, जो इनमें आगे तेजी का संकेत माना जा रहा है. इनमें India Cements, Indraprastha Gas, Reliance Infrastructure, Kirloskar Oil Engines, Swan Energy, Reliance Power और Aditya Birla Fashion and Retail शामिल हैं. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इन शेयरों में शॉर्ट से मीडियम टर्म में तेजी बनी रह सकती है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत, सतर्क रहने की सलाह

तकनीकी इंडिकेटर MACD ने कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत दिए हैं. Akzo Nobel India, Saregama India, Indian Overseas Bank, HBL Power Systems, Ola Electric Mobility, Data Patterns India और Shipping Corporation of India के शेयरों में आने वाले सत्रों में दबाव देखने को मिल सकता है. इन स्टॉक्स में फिलहाल निवेश से पहले सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है.

इन पर भी रखें नजर

आज के कारोबारी सत्र में कई स्टॉक्स अहम कॉरपोरेट और रेगुलेटरी अपडेट्स के चलते फोकस में रहेंगे. सेबी के फैसलों, बड़े ऑर्डर्स, फंड जुटाने, बोर्ड स्तर के बदलाव और रेगुलेटरी नोटिसों का असर AMC, बैंकिंग, IT, पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़े शेयरों पर देखने को मिल सकता है. जैसे HCLTech को ASN Bank के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप मिली है, जबकि Google Pay और Axis Bank ने RuPay को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. Bank of Baroda ने 500 मिलियन डॉलर का फॉरेन करेंसी लोन अंडरराइट किया है. KPI Green Energy ने बोत्सवाना सरकार के साथ MoU किया है. Titagarh Rail Systems को ₹273 करोड़ का ऑर्डर मिला है. GMR Power ने ₹1,200 करोड़ जुटाने को मंजूरी दी है. UltraTech Cement और Shriram Finance को GST नोटिस मिले हैं, जबकि Antony Waste Handling Cell को ₹1,330 करोड़ के BMC कॉन्ट्रैक्ट और SG Finserve को RBI से फैक्टरिंग बिजनेस की मंजूरी मिली है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

18 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

21 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

21 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

21 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

17 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

18 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

18 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

21 hours ago