✕

होम / बिजनेस / Eureka Forbs ने इन्हें नियुक्त किया अपना चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, जानते हैं कौन है ये शख्स?

Eureka Forbs ने इन्हें नियुक्त किया अपना चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, जानते हैं कौन है ये शख्स?

यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड ने विकास जयना को अपना चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर नियुक्त करने की घोषणा की है. विकास जयना के पास कई बड़ी कंपनियों में काम करने का अनुभव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के लीडिंग हेल्थ और हाईजीन ब्रैंड यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड (Eureka Forbs Limited) विकास जयना (Vikas Jayna) को अपना चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर नियुक्त करने की घोषणा की है. समृद्ध अनुभव के साथ विकास जयना की नियुक्ति यूरेका फोर्ब्स की तकनीकी नवाचार (Technology Innovation) के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करती है, जो एक गतिशील भविष्य की ओर कंपनी के पथ को आकार देती है. तो चलिए आपको बताते हैं, कौन है विकास जयना और ये इससे पहले कहां काम कर चुके हैं?

इन बड़ी कंपनियों का अनुभव लेकर आएं हैं विकास
यूरेका फोर्ब्स में शामिल होने से पहले विकास स्विगी(Swiggy), वनअसिस्ट(OneAssit), अमेजन (Amazon) और इन्फोएज इंडिया लिमिटेड (Info Edge India) जैसी कंपनियों में प्रभावशाली भूमिकाओं में काम कर चुके हैं. विकास जयना के पास कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री है और उन्होंने आईएसबी से बिजनेस एनालिटिक्स में एक कार्यकारी पाठ्यक्रम के माध्यम से अपने कौशल को और निखारा है.

विकास जयना ने क्या कहा?
विकास जयना ने कहा कि यूरेका फोर्ब्स में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के रूप में शामिल होना लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने का एक रोमांचक अवसर है. मैं इनोवेशन और ग्राहक-केंद्रित समाधानों (customer-centric solutions) को आगे बढ़ाने के लिए यूरेका फोर्ब्स की प्रतिभाशाली टीम के साथ सहयोग करने के लिए उत्सुक हूं. 

यूरेका फोर्ब्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ने कहा 
यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ प्रतीक पोटा ने कहा है कि हम अपनी कोर लीडरशिप टीम में विकास जयना का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं. टेक्नोलॉजी के नेतृत्व में उनका अनुभव और सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड इनोवेशन और ग्रोथ के हमारे दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाता है. हमें विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में यूरेका फोर्ब्स उद्योग में नए मानक स्थापित करना जारी रखेगा.

किस क्षेत्र में काम करता है यूरेका फोबर्स?
यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड भारत का लीडिंग हेल्थ और हाईजीन ब्रैंड है. पिछले चार दशकों से अधिक समय से यह आज एक मल्टी प्रोडक्ट, मल्टी-चैनल ऑर्गेनाइजेशन है. यूरेका फोर्ब्स के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में जल शोधन (water purification), वैक्यूम क्लीनिंग  और वायु शोधन (air purification) शामिल है. यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड रीटेल, ई-कॉमर्स और इंस्टीट्यूशनल चैनल, इनटेनसिव बिजनेस पार्टनर नेटवर्क, एक रूरल चैनल के साथ पूरे भारत में सबसे व्यापक सेवा नेटवर्क में से एक है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

4 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

4 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

7 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

9 hours ago