होम / बिजनेस / क्विक कॉमर्स की रफ्तार से Eternal की कमाई में उड़ान, Q3 में मुनाफा 73% उछला

क्विक कॉमर्स की रफ्तार से Eternal की कमाई में उड़ान, Q3 में मुनाफा 73% उछला

Eternal के Q3 नतीजे में Blinkit का EBITDA प्रॉफिट में आना और फूड डिलिवरी में स्थिर ग्रोथ कंपनी के बिजनेस मॉडल की मजबूती को दर्शाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

जोमैटो और ब्लिंकइट की पैरेंट कंपनी Eternal ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. क्विक कॉमर्स सेगमेंट में तेज ग्रोथ और ब्लिंकइट के पहली बार EBITDA प्रॉफिट में आने से कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 73% बढ़ गया, जबकि राजस्व दोगुने से भी ज्यादा हो गया.

Q3 में मुनाफे और राजस्व में मजबूत बढ़त

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में Eternal का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 72.8% बढ़कर 102 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 59 करोड़ रुपये था. तिमाही आधार पर भी मुनाफा 65 करोड़ रुपये से 56.9% बढ़ा. इस दौरान कंपनी का कुल राजस्व सालाना आधार पर तीन गुना के करीब उछलकर 16,315 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह 5,405 करोड़ रुपये था. पिछली तिमाही में राजस्व 13,590 करोड़ रुपये रहा था.

EBITDA में सुधार, नकदी शेष में हल्की कमी

कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 28% बढ़कर 364 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही के 224 करोड़ रुपये से 63% ज्यादा है. हालांकि, क्विक कॉमर्स कारोबार में बढ़े पूंजीगत व्यय और वर्किंग कैपिटल जरूरतों के चलते कंपनी का कैश बैलेंस घटकर 17,820 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछली तिमाही में 18,314 करोड़ रुपये था.

फूड डिलिवरी में स्थिर ग्रोथ

Eternal के फूड डिलिवरी कारोबार में शुद्ध ऑर्डर मूल्य (NOV) सालाना आधार पर 16.6% बढ़कर 9,846 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 8,443 करोड़ रुपये था. कंपनी के संस्थापक और CEO दीपिंदर गोयल ने कहा कि NOV ग्रोथ में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है और यह पिछली तिमाही की तुलना में बेहतर रही है.

Blinkit ने रचा इतिहास, पहली बार EBITDA प्रॉफिट

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit ने इस तिमाही शानदार प्रदर्शन किया. दिसंबर तिमाही में Blinkit का NOV सालाना आधार पर 120.9% बढ़कर 13,300 करोड़ रुपये पहुंच गया. स्टॉक-आधारित मॉडल अपनाने के कारण कंपनी का राजस्व 776% की छलांग के साथ 12,256 करोड़ रुपये हो गया. खास बात यह रही कि Blinkit ने पहली बार 4 करोड़ रुपये का सकारात्मक समायोजित EBITDA दर्ज किया.

Hyperpure में चुनौतियां, लेकिन मुनाफे की ओर कदम

Eternal के B2B सप्लाई बिजनेस Hyperpure का राजस्व सालाना आधार पर 36% घटकर 1,070 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, लागत नियंत्रण और ऑपरेशनल सुधारों की बदौलत Hyperpure ने भी पहली बार समायोजित EBITDA मार्जिन को पॉजिटिव किया और पिछली तिमाही के 5 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले 1 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

57 minutes ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

3 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

3 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

4 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

3 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

57 minutes ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

40 minutes ago