✕

होम / बिजनेस / Equirus डील पूरी होने की घोषणा: GD Foods को Adani Wilmar से रणनीतिक निवेश मिला

Equirus डील पूरी होने की घोषणा: GD Foods को Adani Wilmar से रणनीतिक निवेश मिला

अडानी विल्मर लिमिटेड ने जीडी फूड्स मैन्युफैक्चरिंग का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जो अपने टॉप्स ब्रांड के लिए जाना जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फॉर्च्यून एडिबल ऑयल बनाने वाली कंपनी अडानी विल्मर लिमिटेड (Adani Wilmar Ltd ) ने सॉस और अचार बनाने वाली कंपनी जीडी फ़ूड्स का अधिग्रहण करने का ऐलान किया है. जीडी फ़ूड्स, 'टॉप्स' ब्रैंड के मालिक हैं. अडानी विल्मर ने घोषणा की कि वह नई दिल्ली स्थित GD फूड्स मैन्युफैक्चरिंग (इंडिया) का अधिग्रहण करने जा रही है. यह कंपनी "Tops" ब्रांड के सॉस और कंडिमेंट्स (चटनी, अचार आदि) बेचती है. यह डील 603 करोड़ रुपये यानी 6.03 अरब की कीमत पर होगी.

कैसे पूरी होगी डील ?

यह अधिग्रहण कई चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में 80% हिस्सेदारी खरीदी जाएगी. अगले तीन वर्षों में शेष 20% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया जाएगा. पहले चरण में 80% हिस्सेदारी की वैल्यू 603 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसके तहत 483 करोड़ रुपये का सौदा किया जाएगा. यह डील पूरी तरह से कैश ट्रांजैक्शन के जरिए होगी और इसे कंपनी के आंतरिक फंड्स या IPO के जरिए फंड किया जाएगा.

अडानी विल्मर का रणनीतिक कदम

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में अडानी विल्मर ने कहा कि यह अधिग्रहण कंपनी की रणनीति के अनुरूप है, जिसके तहत वह उच्च मार्जिन वाले वैल्यू-ऐडेड फूड प्रोडक्ट्स में विस्तार कर रही है. कंपनी ने कहा, "यह सौदा हमारे किचन एसेंशियल्स पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा." इस डील से अडानी विल्मर का फूड FMCG सेक्टर में दबदबा बढ़ेगा और कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में और विविधता आएगी. इससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और बाजार में कंपटीशन और तेज हो सकती है.

GD Foods: कंपनी की स्थिति

वित्त वर्ष 2023-24 में GD Foods की कुल आय 386 करोड़ रुपये रही. कंपनी ने 32 करोड़ रुपये का EBITDA (ब्याज, टैक्स, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई) हासिल किया. "Tops" ब्रांड भारत में टोमैटो कैचअप और अचार कैटेगरी में टॉप 3 कंपनियों में शामिल है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

5 minutes ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

22 minutes ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

45 minutes ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

1 hour ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

1 hour ago

बड़ी खबरें