✕

होम / बिजनेस / अब आप भी चुन सकते हैं ज्यादा पेंशन का विकल्प, बढ़ गयी है डेडलाइन

अब आप भी चुन सकते हैं ज्यादा पेंशन का विकल्प, बढ़ गयी है डेडलाइन

2014 से पहले रिटायर हुए सभी योग्य कर्मचारियों द्वारा अधिक पेंशन प्राप्त करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोमवार को लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी किये गए एक स्टेटमेंट के अनुसार, कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (EPS 95) के अंतर्गत 2014 से पहले रिटायर हुए सभी योग्य कर्मचारियों द्वारा अधिक पेंशन प्राप्त करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है. अब सभी कर्मचारी ज्यादा पेंशन के लिए 3 मई 2023 तक आवेदन जमा कर सकते हैं. 

बढ़ा दी गयी है डेडलाइन
वास्तविक रूप से अधिक पेंशन के लिए आवेदन करने की डेडलाइन 3 मार्च 2023 थी लेकिन कर्मचारियों और कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा अनुरोध करने की वजह से अब इस डेडलाइन को बढ़ाकर 3 मई कर दिया गया है. पहले सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि, वह लोग जो 1 सितम्बर 2014 से पहले रिटायर हो चुके हैं और रिटायरमेंट से पहले अनुच्छेद 11(3) के अंतर्गत मौजूद ऑप्शन को चुन चुके हैं उन्हें अधिक वेतन पर पेंशन प्रदान की जायेगी. इस विषय पर 29 दिसंबर 2022 और 5 जनवरी 2023 को सभी फील्ड ऑफिसों को निर्देश जारी किये गए थे. 

इन लोगों को मिलना चाहिए थे अतिरिक्त समय
1 सितम्बर 2014 से पहले रिटायर हो चुके पेंशनर्स के लिए जॉइंट ऑप्शंस की मान्यता के ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 3 मार्च 2023 तक खुली हुई थी. हालांकि योजना के बाकी सभी कैटेगरी के सब्सक्राइबर्स के लिए अब आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 मई 2023 तक बढ़ा दी गयी है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने EPFO को आदेश दिया था कि वह EPS-95 की कैटेगरी के विशेष सब्सक्राइबर्स को अधिक पेंशन चुनने के लिए 4 महीने का अतिरिक्त समय दे. 
 
इन लोगों के लिए जारी किये गए विशेष निर्देश
EPFO ने 20 फरवरी 2023 को निर्देश जारी किये हैं. ये निर्देश विशेषकर उन कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन जॉइंट ऑप्शंस फाइल करने के लिए जारी किये गए थे जो 1 सितम्बर 2014 से पहले काम कर रहे थे और उसके बाद भी काम में बने रहे पर EPS-95 अनुच्छेद 11(3) जॉइंट ऑप्शन का इस्तेमाल नहीं कर पाये थे. 
 
यह भी पढ़ें: इस कंपनी पर पड़ा इनकम टैक्स का छापा, कानूनों का किया था उल्लंघन

टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

8 hours ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

9 hours ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

12 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

12 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

12 hours ago

बड़ी खबरें

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

7 hours ago

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

8 hours ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.