होम / बिजनेस / प्रदूषण से प्रभावित हुआ पूरा रियल स्‍टेट सेक्‍टर, बैन हटाने की मांग

प्रदूषण से प्रभावित हुआ पूरा रियल स्‍टेट सेक्‍टर, बैन हटाने की मांग

इससे प्रदूषण कितना कम हुआ ये तो नहीं कहा जा सकता है, लेकिन इस बैन के कारण एक पूरी इंडस्‍ट्री पर बड़ा असर पड़ गया है. हालात ये हैं इनसे जुड़े हजारों लोगों पर इसका असर पड़ गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक ओर दिल्‍ली की दमघोंटू हवा ने सभी की जान निकाल रखी है तो वहीं दूसरी ओर सरकार इसे कम करने के लिए हर रोज नए कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने कुछ दिन पहले दिल्‍ली में निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी. जिसके कारण दिल्‍ली एनसीआर में सभी निर्माण कार्यों पर रोक लग गई है. इससे प्रदूषण कितना कम हुआ ये तो नहीं कहा जा सकता है, लेकिन इस बैन के कारण एक पूरी इंडस्‍ट्री पर बड़ा असर पड़ गया है. हालात ये हैं इनसे जुड़े हजारों लोगों पर इसका असर पड़ गया है.

क्‍या कहता है नरेडको

रियल स्‍टेट सेक्‍टर को लेकर काम करने वाली संस्‍था नरेडको के चेयरमैन प्रवीण जैन कहते हैं कि हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती मजदूरों को जुटाने की होती है. सरकार के बैन लगाते ही मजदूर चले जाते हैं और जब ये बैन हटता है तो उसके बाद मजदूरों को जुटाने में एक महीने का समय लगता है दूसरी सबसे बड़ी बात ये है कि अगर देखा जाए तो यही चार महीने होते हैं जब काम करने का सही समय होता है. लेकिन इसमें भी बैन लगा दिया जाता है. हमारी सरकार से मांग है कि हर साइट पर एक पल्‍यूशन कंट्रोल डिवाइस लगाई जाए जिसकी मॉनिटरिंग सरकार करे अगर कहीं भी प्रदूषण का स्‍तर बढ़ता है तो वहां काम बंद करा दिया जाए. वो बताते हैं कि इस संबंध में हमारी सरकार से बात भी हुई थी लेकिन वो लागू नहीं हो पाया. नतीजा ये है कि प्रोजेक्‍ट की कास्‍ट बढ़ जाती है और वो लेट हो जाते हैं.

बूरी तरह प्रभावित हुआ है कंस्‍ट्रक्‍शन इंडस्‍ट्री

दिल्‍ली की सबसे बड़ी कंस्‍ट्रक्‍शन के सामान की मार्केट जगतपुरी में है. यहां से ही दिल्‍ली-एनसीआर में हर तरह के कंस्‍ट्रक्‍शन का सामान सप्‍लाई होता है इस मार्केट के सचिव मोहित गुप्‍ता, जगतपुरी ट्रेडर एसोसिएशन कहते हैं कि इस बैन ने उनके कारोबार की कमर तोड़कर रख दी है. हालात ये है कि सरकार के इस बैन के कारण हमारे कारोबार को खत्‍म सा कर दिया है. कारोबार 80 प्रतिशत तक प्रभावित हो गया है वो कहते हैं कि हमारी सरकार से मांग है कि सरकार इसे बैन करने की बजाए नियम कायदों के साथ करने का आदेश दे. जिससे कारोबार भी चल सके और इसमें काम करने वाले लोगों को भी रोजगार मिल सके.

दिल्‍ली सरकार ने किया है मुआवजा देने का ऐलान

इस रोक के कारण जो मजदूर प्रभावित हुए हैं उनके लिए दिल्‍ली सरकार ने 5000 रुपये महीना देने का ऐलान किया है. जिससे उनका जीवन यापन हो सके. ये फायदा सभी रजिस्‍टर्ड मजदूरों को मिलेगा. दिल्‍ली में बड़ी संख्‍या में रजिस्‍टर्ड मजदूर हैं.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

6 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago