✕

होम / बिजनेस / रेलवे स्टेशनों पर मिलेगा ब्रांडेड फूड का मजा, KFC से लेकर Haldiram तक खुलेंगे आउटलेट

रेलवे स्टेशनों पर मिलेगा ब्रांडेड फूड का मजा, KFC से लेकर Haldiram तक खुलेंगे आउटलेट

भारतीय रेलवे की इस नई कैटरिंग पॉलिसी से स्टेशन पर ब्रांडेड और गुणवत्ता वाले भोजन की उपलब्धता से न सिर्फ यात्रा का अनुभव बेहतर होगा बल्कि रेलवे की आय में भी वृद्धि होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारतीय रेलवे ने अपनी कैटरिंग पॉलिसी में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए यात्रियों को बेहतर और ब्रांडेड फूड सर्विस देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. जल्द ही देशभर के 1200 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर KFC, McDonald’s, Pizza Hut और Haldiram जैसे बड़े ब्रांड्स के आउटलेट खुलेंगे. तो आइए रेलवे की इस पूरी योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

रेलवे ने शुरू किया मॉडर्न फूड सर्विस मॉडल

रेलवे का यह फैसला यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही फूड क्वालिटी से जुड़ी शिकायतों को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण है. प्लेटफॉर्म पर इंटरनेशनल और देसी प्रीमियम ब्रांड्स के आने से खाने की क्वालिटी में बड़ा सुधार होगा. यात्रियों को अब साफ, आधुनिक और विश्वसनीय भोजन मिलेगा जिससे यात्रा अनुभव और बेहतर होगा. रेलवे के मुताबिक ये आउटलेट्स देश के 1200 से ज्यादा स्टेशनों पर खोले जाएंगे. दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद जैसे हाई-फुटफॉल स्टेशनों पर यह सुविधा सबसे पहले लागू होगी.

ई-ऑक्शन से होगा आउटलेट्स का आवंटन

रेलवे बोर्ड ने इस नई नीति में पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. प्रीमियम स्टॉल अब किसी भी स्थिति में नामांकन के आधार पर नहीं दिए जाएंगे. सभी आउटलेट्स का आवंटन सिर्फ ई-ऑक्शन के जरिए होगा. यह प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी कि योग्य ब्रांड को मौका मिले और रेलवे को अधिकतम राजस्व प्राप्त हो. प्रत्येक आउटलेट को 5 साल का संचालन कार्यकाल दिया जाएगा. साथ ही, कंपनी-ओन्ड, सिंगल-ब्रांड या फ्रेंचाइजी मॉडल तभी मंजूर होगा जब स्टेशन पर उनकी वास्तविक आवश्यकता और जगह उपलब्धता साबित हो जाए.

भीड़ वाले स्टेशनों पर पहले शुरू होगी सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेलवे इस प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगा. सबसे पहले उन स्टेशनों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है और जहां ब्रांडेड फूड की मांग लगातार बढ़ रही है. जोनल रेलवे को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के स्टेशनों की जरूरत और संरचना के अनुसार नियम व कॉन्ट्रैक्ट तैयार करें, ताकि आउटलेट्स के संचालन में कोई बाधा न आए. महत्वपूर्ण बात यह है कि नई पॉलिसी मौजूदा आरक्षण नीति को प्रभावित नहीं करेगी. एससी, एसटी, ओबीसी, स्वतंत्रता सेनानियों और विस्थापितों के लिए आरक्षित स्टॉल पहले की तरह जारी रहेंगे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 day ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

1 day ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

1 day ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

4 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

4 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

9 hours ago