✕

होम / बिजनेस / Emami ने इस कंपनी का किया पूर्ण अधिग्रहण, डील से ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बाजार में बढ़ेगी पैठ

Emami ने इस कंपनी का किया पूर्ण अधिग्रहण, डील से ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बाजार में बढ़ेगी पैठ

शेयर बाजार को दी जानकारी में एमएमसीसी कंपनी ने बताया कि उसने एक मेल ग्रूमिंग ब्रांड में बाकी 49.60% खरीदने के लिए एक समझौता किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की अग्रणी FMCG कंपनियों में से एक इमामी लिमिटेड (Emami Ltd) ने बड़ा बिजनेस अपडेट दिया है. Emami ने हेलियोस लाइफस्टाइल में बाकी की 49.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए समझौता किया है. हेलियोस, मेल ग्रूमिंग प्रोडक्ट बनाने वाले ब्रांड 'द मैन कंपनी' की पेरेंट कंपनी है. इमामी ने एक बयान में कहा कि हेलियोस लाइफस्टाइल उसकी पहले से ही 50.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है. अब वह बाकी की 49.6 प्रतिशत हिस्सेदारी भी खरीद लेगी. इसके बाद हेलियोस लाइफस्टाइल, इमामी के पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी हो जाएगी.

सौंदर्य बाजार में बढ़ेगी पैठ

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि The Man Company, एक डिजिटल-फर्स्ट लाइफस्टाइल ब्रांड है, जो फ्रेगरेंस, स्किन केयर, हेयर केयर, बॉडीकेयर प्रोडक्ट श्रेणी में प्रीमियम पुरुषों के सौंदर्य उत्पादों की पूरी रेंज पेश करता है. कंपनी के प्रोडक्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों, सभी ऑनलाइन मार्केटप्लेस, जिसमें इसकी अपनी वेबसाइट, ऐप और एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट (EBOs) पर उपलब्ध हैं. 'The Man Company' अपने उत्पादों के एक्सपेंसिव पोर्टफोलियो के लिए जानी जाती है, जो नेचर से प्रेरित है और हाथ से चुनी गई प्राकृतिक सामग्री से बना है और हानिकारक रसायनों से मुक्त है. Emami ने कहा कि Helios के अधिग्रहण के पूरा होने से तेजी से बढ़ते डिजिटल फर्स्ट प्रीमियम मेल ग्रूमिंग सेगमेंट में इसकी उपस्थिति मजबूत होगी.

Emami ने क्या कहा?

Emami Ltd के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हर्ष वी अग्रवाल ने कहा, हमने विकास के नए इंजनों को विकसित करने के लिए तेजी से डिजिटलीकरण द्वारा लाए गए ऑनलाइन अवसरों का फायदा उठाने के लिए बहुत पहले से ही नए युग के स्टार्टअप में रणनीतिक निवेश का रास्ता अपनाया था. ये रणनीतिक निवेश हमें उभरते हुए क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में मदद करते हैं, जो उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं के अनुरूप होते हैं. 

‘The Man Company’ ब्रांड 2017 में हमारा पहला रणनीतिक निवेश था, जो बेहद फायदेमेंद रहा है, कंपनी 2022 में हमारी सब्डियरी कंपनी बनी थी. हम न केवल ‘द मैन कंपनी’ में निवेश करके खुश हैं, क्योंकि हम इसकी विशाल क्षमता को देख सकते थे, बल्कि प्रमोटर के विजन और इसे एक मजबूत ब्रांड बनाने की प्रतिबद्धता से भी प्रभावित और खुश हैं. कंपनी के 100% अधिग्रहण के पूरा होने के साथ, हम ब्रांड को विकास के अगले स्तर पर ले जाने के लिए उत्साहित हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

3 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

4 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

3 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

6 hours ago