होम / बिजनेस / Elon Musk को Bharat से मिलने वाली है एक और खुशी, इस कंपनी की भी होगी एंट्री!

Elon Musk को Bharat से मिलने वाली है एक और खुशी, इस कंपनी की भी होगी एंट्री!

एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड की सुविधा प्रदान करना चाहती है और इसकी ये इच्छा जल्द पूरी हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) को भारत से 2 खुशखबरी मिल सकती हैं. पहली, टेस्ला और दूसरी स्टारलिंक को लेकर. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्क की कंपनी स्टारलिंक को देश में वॉयस और डेटा कम्युनिकेशन सर्विसेज देने के लिए जल्द लाइसेंस मिल सकता है. इस संबंध में स्टारलिंक ने डेटा स्टोरेज और ट्रांसफर नॉर्म्स पर जो रिस्पॉन्स दिया है, उससे केंद्र सरकार संतुष्ट है. रिपोर्ट्स में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि सरकार के सवालों के स्टारलिंक की ओर से दिए गए जवाब संतोषजनक हैं. सुरक्षा जांच के बाद, कंपनी को सर्विस देने के लिए ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट सर्विसेज (GMPCS) लाइसेंस दिया जाएगा.

इन्हें मिल चुका है लाइसेंस
स्टारलिंक SpaceX की सहायक कंपनी है। लाइसेंस मिलने के बाद वो भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड, वॉयस और मैसेजिंग सर्विस उपलब्ध कराएगी. यदि स्टारलिंक को GMPCS लाइसेंस मिलता है, तो वो ऐसी तीसरी कंपनी बन जाएगी. इससे पहले, मुकेश अंबानी की रिलायंस Jio और  भारती एयरटेल बैक्ड कंपनी वनवेब को सैटेलाइट सर्विसेज देने के लिए लाइसेंस मिल चुका है. बता दें कि सरकार देश में सैटेलाइट सर्विसेज के लिए स्पेक्ट्रम या रेडियो फ्रीक्वेंसी आवंटित करने के तरीके पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की सिफारिशों का इंतजार कर रही है.  

पहले भी किया था प्रयास
स्टारलिंक दूर-दराज के इलाकों को सैटेलाइट के जरिए हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ती है. इसके लिए कंपनी की तरफ से किट उपलब्ध करवाई जाती है, जिसमें राउटर, पावर सप्लाई, केबल और माउंटिंग ट्राइपॉड दिया जाता है. वैसे, भारतीय बाजार में पैर जमाने के लिए स्टारलिंक का यह दूसरा प्रयास है. इससे पहले, उसने अपनी सर्विसेज के लिए आवेदकों से प्री-बुकिंग अमाउंट लेना शुरू कर दिया था, लेकिन DoT यानी Department of Telecommunications ने कंपनी से सर्विसेज देने के लिए रेगुलेटरी अप्रूवल लेने के लिए कहा था. इसके बाद बाद स्टारलिंक को सभी आवेदकों से लिया प्री-बुकिंग अमाउंट वापस करना पड़ा. 

टेस्ला को जल्द मिलेगा अप्रूवल
उधर, केंद्र सरकार टेस्ला को मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए जनवरी 2024 तक सभी जरूरी अप्रूवल देने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रधानमंत्री ऑफिस में सोमवार को एक हाई लेवल मीटिंग हुई थी, जिसमें टेस्ला के निवेश प्रस्ताव सहित देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग के अगले चरण को लेकर चर्चा हुई. वैसे तो यह बैठक मुख्य रूप से सामान्य नीतिगत मामलों को लेकर थी, लेकिन जनवरी 2024 तक देश में टेस्ला के प्रस्तावित निवेश को अप्रूवल भी एक प्रमुख एजेंडा था. Musk की कंपनी टेस्ला भारत में इलेक्ट्रिक कार के साथ बैटरी स्टोरेज सिस्टम बनाना और बेचना चाहती है. कंपनी ने इसके लिए भी भारत को एक प्रपोजल दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

15 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

15 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

15 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

17 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

18 hours ago

बड़ी खबरें