होम / बिजनेस / Tesla की फैक्‍ट्री के लिए इस मंत्री से मिलने वाले हैं एलन मस्‍क, यहां हो सकती है मुलाकात 

Tesla की फैक्‍ट्री के लिए इस मंत्री से मिलने वाले हैं एलन मस्‍क, यहां हो सकती है मुलाकात 

टेस्‍ला की कारें अपने ऑटो फीचर से लेकर अपने सुपरचार्जर के लिए जानी जाती हैं. इसके जरिए कार को 15 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया के नंबर वन रईस एलन मस्‍क भारत में लगाई जाने वाली अपनी पहली EV फैक्‍ट्री को लेकर केन्‍द्रीय मंत्री पियूष गोयल के साथ मुलाकात करने जा रहे हैं. मस्‍क और पियूष गोयल की ये मुलाकात अमेरिका में हो सकती है. इससे पहले पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका में एलन मस्‍क से मुलाकात की थी. इस मुलाकात में मस्‍क ने भारत में निवेश करने की इच्‍छा जताई थी. 
क्‍या हो सकता है बातचीत का मुद्दा?
दरअसल मस्‍क भारत में अपनी फैक्‍ट्री लगाना चाहते हैं. इस फैक्‍ट्री के जरिए वो 24000 डॉलर 19,20,000 रुपये में कार मुहैया कराना चाहते हैं. यही नहीं एलन मस्‍क की कंपनी टेस्‍ला भारत में इलेक्‍ट्रॉनिक चार्जिग स्‍टेशन भी बनाना चाह रही है. दोनों की बातचीत का ये अहम मुद्दा हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट ये भी कह रही है कि दोनों के बीच नई नीति पर भी चर्चा हो सकती है. दरअसल इस नई नीति में भारत सरकार आने वाले दिनों में ईवी पर आयात शुल्‍क 100 प्रतिशत से कम 15 प्रतिशत की दर पर पूरी तरह से निर्मित ईवी आयात करने की अनुमति दे सकती है. आयात शुल्‍क कम करने को लेकर 2021 में इससे पहले भी बात हो चुकी है. तब दोनों पक्षों के बीच बातचीत न बनने के कारण मामला मुकाम तक नहीं पहुंच पाया था. 

नई नीति को लेकर काम कर रही है भारत सरकार 
ईवी को लेकर नीति में बदलाव किए जाने को लेकर भारत सरकार के कुछ मंत्रालय काम कर रहे हैं. इन मंत्रालयों में वाणिज्‍य मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय और वित्‍त मंत्रालय शामिल है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस नीति को जल्‍दी बनाए जाने को लेकर पीएमओ भी एक मीटिंग कर चुका है. वहीं सरकार की नई नीति को लेकर घरेलू बाजार की कंपनियों का कहना है कि कम आयात पर शुल्‍क पर विदेशी ईवी के भारत आने से उनके बाजार पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है. 

क्‍या खास है टेस्‍ला में? 
टेस्‍ला की कारें दुनियाभर में अपने हाईटैक फीचरों के लिए जानी जाती हैं. टेस्‍ला के सुपरचार्जर से 15 मिनट में कार चार्ज हो जाती है और इसके बाद 281 किलोमीटर तक का सफर तय कर  सकती है. टेस्‍ला की कार की खास बात ये भी है कि एक बार फुल चार्ज होने पर ये 402 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है. इसे फुल चार्ज करने का समय आठ से 20 घंटा है. टेस्‍ला की कारें अपने आटोमैटिक फीचर के लिए जानी जाती हैं. इस फीचर की खास बात ये है कि ऑटो मोड पर डालकर लोग बेफिक्र होकर कार में बैठ सकते हैं. हालांकि ये फीचर यहां कैसा काम करेगा ये आने वाला समय ही बताएगा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

9 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

12 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

12 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

15 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

15 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

9 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

12 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

11 hours ago