✕

होम / बिजनेस / आज भी बाजार में जश्न तय, इन शेयरों पर दांव से दोगुनी हो सकती है खुशी!  

आज भी बाजार में जश्न तय, इन शेयरों पर दांव से दोगुनी हो सकती है खुशी!  

आज आ रहे लोकसभा चुनाव के नतीजों के भाजपा के पक्ष में रहने की उम्मीद है. ऐसे में बाजार फिर बड़ी छलांग लगा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार की वापसी की आहट के साथ ही कल शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर आज आ रहे लोकसभा चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में रहते हैं, तो बाजार कितनी बड़ी छलांग लगा सकता है. सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,507.47 अंकों की मजबूती के साथ रिकॉर्ड 76,468.78 पर बंद हुआ. यह पिछले 3 साल की अवधि में एक दिन में आई सबसे बड़ी तेजी थी. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 733.20 अंक चढ़कर अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 23,263.90 पॉइंट्स पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

MACD ने दिए ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Amines & Plasticizers, Advait Infratech और AMIC Forging में तेजी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों के भाव आज चढ़ सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Systematix Corporate Services, Zensar Technologies, Insolation Energy और Elantas Beck India के शेयर पर मंदी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इनमें गिरावट देखने को मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें - Modi की जीत के आसार बनते ही झूम उठे Adani के शेयर, एक ही झटके में निवेशक मालामाल

इन पर भी आज रखें नजर
अब बात करते हैं उन शेयरों की जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में अदानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises और Adani Ports के साथ-साथ NTPC, SBI, Power Grid, L&T और Reliance Industries शामिल हैं. अडानी के शेयरों के लिए कल का दिन बेहद शानदार रहा. मोदी सरकार की वापसी के संकेत से समूह की सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिला. आज भी इनके शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद है. आज सरकारी बैंकों के शेयर भी फोकस में रह सकते हैं. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कई PSU बैंकों के स्टॉक्स ने आकर्षक रिटर्न दिया है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

55 minutes ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

3 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

1 hour ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

2 hours ago