✕

होम / बिजनेस / चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में जब्‍त किए इतने हजार करोड़ रुपये, बनाया ये रिकॉर्ड

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में जब्‍त किए इतने हजार करोड़ रुपये, बनाया ये रिकॉर्ड

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव के लिए 96.8  करोड़ वोटर रजिस्‍टर्ड थे. इनमें से 64.2 करोड़ वोटरों ने अपने मताधिकार का इसतेमाल किया. ये 66 % से ज्‍यादा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दो महीने से ज्‍यादा लंबे चले लोकसभा चुनाव में इस बार चुनाव आयोग ने बड़े पैमाने पर पैसों की रिकवरी की है. चुनाव आयोग ने इस बार पूरे लोकसभा चुनाव में 10 हजार करोड़ रुपये पकड़े गए हैं. ये रकम 2019 के लोकसभा चुनाव से तीन गुना से भी ज्‍यादा है. वहीं इस बार चुनाव आयोग ने वोटिंग के बाद पहली बार प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि इस बार रिकॉर्ड वोटिंग मतदान हुआ है. 

जब्‍त पैसों का हर बार बढ़ रहा है आंकड़ा 
लोकसभा चुनावों में चुनाव आयोग की ओर से कैश का इस्‍तेमाल रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों के बावजूद बड़े पैमाने पर रिकवरी जारी है. इस बार चुनाव आयोग ने पूरे लोकसभा चुनाव में 10 हजार करोड़ रुपये जब्‍त किए हैं. जबकि 2019 के लोकसभा चुनाावों पर नजर डालें तो वहां ये आंकड़ा 390 करोड़ रुपये था. इस बार की रकम रिकवरी 2019 के मुकाबले 3 गुना से भी ज्‍यादा है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2014 के लोकसभा चुनावों में 299.94 करोड़ रुपये कैश जब्‍त किया गया था. 

ये भी पढ़ें: सोमवार को इन PSU स्‍टॉक ने बनाया रिकॉर्ड, क्‍या मंगलवार को बनेगा नया रिकॉर्ड

देश में बना वोटिंग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 
चुनाव आयोग की ओर से की गई प्रेस कांफ्रेंस को मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने संबोधित करते हुए कई सवालों और आरोपों का जवाब दिया. उन्‍होंने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में 66.3 प्रतिशत मतदान हुआ है. उन्‍होंने कहा कि इस बार देश के लोकसभा चुनावों के लिए 96.8  करोड़ वोटर रजिस्‍टर्ड थे. इनमें से 64.2 करोड़ वोटरों ने अपने मताधिकार का इसतेमाल किया. इससे एक नया रिकॉर्ड बना है. 

लापता जेंटलमैन पर दिया ये जवाब
चुनाव आयोग ने जहां अपने ओर से किए गए उपायों के चलते हासिल हुई सफलता के बारे में विस्‍तार से बताया. वहीं उस पर लगे लापता जेंटलमैन के आरोपों को लेकर भी अपनी बात कही. उन्‍होंने कहा कि हमें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग में लापता जेंटलमैन कहा गया था, लेकिन इस दौरान देश में वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बना है. उन्‍होंने ये भी कहा कि ये हमारे लोकतंत्र की ताकत है और इस बात का सुबूत है कि हम फील्‍ड में सक्रियता से काम कर रहे थे. उन्‍होंने कहा कि ऐसा कोई नेता नहीं बचा जिसके हेलीकॉप्‍टर की जांच ना की गई हो.

उन्‍होंने मतगणना की तैयारियों को लेकर कहा कि उसके लिए 10.50 लाख बूथ बनाए गए हैं. एक हॉल में 14 टेबल लगाई जाएंगी. 543 सीटों के लिए 8000 से ज्‍यादा उम्‍मीदवार हैं. उन्‍होंने कहा कि इस काम के लिए 30 से 35 लाख लोग बाहर हैं. वहां माइक्रोऑब्‍जर्वर भी तैनात किए गए हैं. कोई गलत ना हो इसके लिए कम से कम 70 से 80 लाख लोगों फील्‍ड में होंगे.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

3 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

3 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

3 hours ago