होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: पढ़ा-लिखा भूल सकते हैं लेकिन सीखा कभी नहीं भूल सकते- योगेन्द्र उपाध्याय
#UPGISWithBW: पढ़ा-लिखा भूल सकते हैं लेकिन सीखा कभी नहीं भूल सकते- योगेन्द्र उपाध्याय
उनहोंने कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री नहीं, यह ज्ञान-विज्ञान, अनुसंधान से जोड़ती है. यही मूल में होना चाहिए. परिवार समाज, समाज राष्ट्र और राष्ट्र दुनिया से कैसे जुड़े, यह शिक्षा सीखाती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
लखनऊ में चल रहे ग्लोबल इंवेस्टर समिट के आखिरी दिन उच्च शिक्षा को लेकर हुए एक सेशन में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि युवाओं को पढ़ाने, बढ़ाने और रोजगार से जोड़ने पर यूपी सरकार का फोकस है. नई शिक्षा नीति-2020 के जरिए युवाओं को शिक्षा से जोड़कर 'आकाश' देने के लिए सरकार संकल्पित है. इसे देखते हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आखिरी दिन रविवार को भारद्वाज हाल-3 में 'डिकोडिंग नेशनल एजूकेशन पॉलिसी 2020' विषयक पर सत्र आयोजित किया गया. इसमें मौके पर ही 6680 करोड़़ से अधिक से 8 निवेश प्रस्ताव मिले. इससे करीब 13000 लोगों को रोजगार मिलेगा.
शिक्षा ज्ञान का माध्यम है
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा व विज्ञान-प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा के नए कलेवर व राष्ट्र की प्रगति से जोड़ने के लिए आई है. हमारा प्रयास है कि शिक्षा संस्कार से जुड़कर ज्ञान का माध्यम बने. उच्च शिक्षा मंत्री ने मंत्र दिया कि पढ़ने से ज्यादा सीखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि पढ़ा-लिखा भूल सकते पर अगर आपने कुछ सीखा है तो उसे कभी नहीं भूल सकते. . इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार प्रो. डीपी सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक राय, उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव डॉ. सुधीर बोबडे आदि मौजूद रहे.
8 MOU पर लगी मुहर
आज के इस सेशन में उच्च शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों के लिए सरकार को जो निवेश मिला है उसमें से 8 एमओयू पर साइन किए गए। सरकार को इस क्षेत्र के लिए 6680 करोड़ के निवेश मिले जिससे करीब 13000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इन एमओयू में पहला शारदा विश्वविद्यालय के प्रदीप गुप्ता ने 2000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए हैं जिससे 3000 लोगों को रोजगार मिलेगा. इसी तरह लिनकोलन एजूकेशन एकेडमी के प्रो. अमिया भौमिक ने 2000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए हैं जिससे 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा. इसी तरह महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय, बिल्हौर कानपुर में खोलने के लिए 680 करोड़ के एमओयू पर साइन किए गए हैं जिससे लगभग 1237 लोगों को रोजगार मिलेगा.
साथ ही वैदिक एंड फ्यूचिरिस्टिक एड्यूटेक ने 500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए हैं, जिससे 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा. इसी तरह जीएस कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी, अंतरिक्ष शर्मा 500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए जिससे 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा. आरपीएम ग्रुप के अजय शाही की ओर से 500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए गए हैं जिससे 1200 लोगों को रोजगार दिया गया है. ओपेरा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के अमित कंबोडिया की ओर से 500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिया गया है जिससे 500 रोजगार मिलेगा. इसी तरह सिटीस्पॉटर लिमिटेड (कैंब्रिज) की ओर से पल्लव सेठिया (सीईओ, फाउंडर) व दुष्यंत सेठिया (फाउंडर) ने भी एमओयू पर साइन किए.
टैग्स