होम / बिजनेस / कल होने वाले इम्तिहान से पहले Byju Raveendran को झटका, देश छोड़ने पर रोक

कल होने वाले इम्तिहान से पहले Byju Raveendran को झटका, देश छोड़ने पर रोक

केंद्रीय एजेंसी ने बीओआई को बायजू चीफ के खिलाफ ताजा LOC जारी कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वे देश छोड़कर न जाएं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) फिलहाल देश छोड़कर नहीं जा पाएंगे. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीओआई (Bureau of Immigration) से कहा है कि वह बायजू रवींद्रन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह देश छोड़कर न जा सकें. बता दें कि बायजू रवींद्रन के लिए कल यानी शुक्रवार को बड़ा दिन है. बायजू के निवेशकों का एक समूह शुक्रवार को असाधारण आम बैठक (EGM) करने जा रहा है, जिसमें कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बायजू रवींद्रन को कंपनी से बाहर करने पर फैसला लिया जाएगा. इस बैठक से ठीक पहले ED ने भी बायजू रवींद्रन को करारा झटका दिया है. 

क्या है एलओसी ऑन इंटीमेशन?
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि केंद्रीय एजेंसी ने बीओआई को बायजू चीफ के खिलाफ ताजा LOC जारी कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वे देश छोड़कर न जाएं. बायजू रवींद्रन के खिलाफ ED कोच्चि कार्यालय के कहने पर डेढ़ साल पहले भी एलओसी ऑन इंटीमेशन जारी किया गया था. बाद में इस जांच को बेंगलुरु कार्यालय स्थानांतरित कर दिया गया. एलओसी 'ऑन इंटीमेशन' के तहत आव्रजन अधिकारी जांच एजेंसी को इस बात की सूचना देते हैं कि संबंधित व्यक्ति विदेश जा रहा है, लेकिन उसे देश छोड़ने से नहीं रोका जा रहा.

ये भी पढ़ें - CBI के निशाने पर क्यों आए सत्यपाल मलिक, क्यों आवास पर हुई छापेमारी?

FWMA के तहत जारी हैं जांच
ED की बेंगलुरु यूनिट कथित विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े मामले की जांच कर रही है. इसी सिलसिले में एजेंसी ने बायजू रवीन्द्रन के विरुद्ध एलओसी जारी करवाया है, ताकि उन्हें देश छोड़ने से रोका जा सके. ई़डी ने पिछले साल नवंबर फेमा के तहत 9362.35 करोड़ के उल्लंघन के लिए बायजू को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था. इधर, बुधवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक आदेश पारित किया, जिसमें बायजू के शेयरधारकों से अंतिम सुनवाई तक ईजीएम के दौरान कोई भी प्रस्ताव लागू नहीं करने को कहा गया है. अदालत ने ईजीएम पर रोक नहीं लगाई है.

बायजू रवींद्रन पर हैं ये आरोप
निवेशकों के इस समूह ने बायजू रवींद्रन और उनके परिवार के सदस्यों पर कुप्रबंधन जैसे आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है. बायजू के बोर्ड में फिलहाल बायजू रवींद्रन, उनके भाई रीजू रवींद्रन और पत्नी दिव्या गोकुलनाथ शामिल हैं. जबकि बायजू के निवेशकों में जनरल अटलांटिक, पीक-15 पार्टनर्स, सोफिना, आउल, चैन जुकरबर्ग इनिशिएटिव और सैंड्स शामिल हैं. बायजू में इनकी कुल मिलाकर लगभग 30% हिस्सेदारी है. बताया जा रहा है कि बायजू के शेयरधारकों के एक ग्रुप ने जुलाई और दिसंबर में भी बोर्ड की बैठक बुलाने का अनुरोध किया था, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया. ये निवेशक कंपनी की मौजूदा हालत को देखते हुए उसके भविष्य को लेकर चिंतित हैं. उन्हें लगता है कि कंपनी की मौजूदा लीडरशिप और बोर्ड कंपनी को ठीक से संभालने में नाकाम रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

5 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

6 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

8 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

9 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

8 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

5 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

6 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago