होम / बिजनेस / Times Of India समूह पर ED का शिकंजा, जानिए क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह

Times of India समूह पर ED का शिकंजा, जानिए क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह

फिलहाल कंपनी के कई बड़े अधिकारियों से ईडी पूछताछ कर चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित मीडिया समूह Bennett Coleman and Company Limited (BCCL) जिसके पास टाइम्स ऑफ इंडिया सहित कई मीडिया कंपनियों, टीवी चैनल्स, रेडियो स्टेशन, अखबार और वेबसाइट्स का स्वामित्व है, उस पर FEMA कानून के उल्लंघन की खबरें आ रही है. फिलहाल कंपनी के कई बड़े अधिकारियों से ईडी पूछताछ कर चुकी है.

विदेशों में किए गए निवेश की जानकारी मांगी

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीएल से ईडी ने उसके द्वारा विदेशों में किए गए निवेश के बारे में जानकारी मांगी है. इस संबंध में बीसीसीएल के चेयरमैन, एक्जिक्यूटिव कमेटी शिवकुमार सुंदरम और चीफ फाइननेंशियल ऑफिसर हिमांशु अग्रवाल से ईडी अपने हेडक्वॉटर्र में बुलाकर पूछताछ कर चुकी है.

British Virgin Islands में किया 900 करोड़ का निवेश

एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने टाइम्स ग्रुप द्वारा टैक्स हेवन देश British Virgin Islands में किए गए 900 करोड़ के ट्रांजेक्शन के बारे में पूछा है. यह सारी पूछताछ Foreign Exchange Management Act (FEMA) कानून के तहत फिलहाल हो रही है. हालांकि अभी Prevention of Money Laundering Act (PMLA) कानून के दायरे में पूछताछ को नहीं लाया गया है. पीएमएलए कानून फेमा कानून से ज्यादा सख्त है.

हालांकि ईडी और बीसीसीएल के वाइस चेयरमैन समीर जैन और एमडी विनीत जैन ने एक्सप्रेस द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया है.

इस वजह से हो रही है पूछताछ

MX Media Co Ltd जो कि बीसीसीएल की एक सहयोगी कंपनी है उसका गठन British Virgin Islands में किया गया था. 2017-18 और 2018-19 में इस कंपनी को बीसीसीएल की बैलेंस शीट में एक सब्सिडियरी कंपनी के तौर पर दिखाया गया था, जिसमें मूल कंपनी की होल्डिंग 52.35 फीसदी थी. इसका स्टेटस 2019-20 और 2020-21 में बदलकर एक एसोसिएट कंपनी के तौर पर कर दिया गया. इसमें मूल कंपनी की होल्डिंग घटाकर के 40.36 फीसदी कर दी गई.

बीसीसीएल की बैलेंस शीट में ग्रुप की कई एसोसिएट कंपनियों को साउथ कोरिया, चीन और सिंगापुर में उत्पति दिखाई गई है. वहीं आरबीआई में की गई 2019 में फाइलिंग्स के अनुसार MX Media कंपनी को ज्वाइंट वेंचर के तौर पर दिखाया गया है.

रेवेन्यू में 44 फीसदी की कमी

रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के रिकॉर्ड के अनुसार बीसीसीएल की आपरेशंस से 2019-20 में आय 9611 करोड़ रुपये रही थी, जो कोरोनाकाल में घटकर 5337 करोड़ रुपये रह गई थी. इस तरह उसे रेवेन्यू में 44 फीसदी की कमी देखने को मिली थी.

दोगुना हुआ घाटा

वहीं कंपनी का घाटा बढ़कर दोगुना हो गया है. 2019-20 में जहां उसको 451 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, वहीं 2020-21 में यह बढ़कर 997 करोड़ रुपये पहुंच गया. 2018-19 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 484 करोड़ रुपये रहा था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

5 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

8 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

10 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

10 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

10 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

5 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

13 hours ago