होम / बिजनेस / इस कंपनी ने दिया विदेशी नागरिकों को UPI सुविधा इस्तेमाल करने का तोहफा

इस कंपनी ने दिया विदेशी नागरिकों को UPI सुविधा इस्तेमाल करने का तोहफा

अब विदेशी नागरिक भी देश में UPI के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं. बैंगलोर में आयोजित G20 समिट में आने वाले विदेशी मेहमान सबसे पहले इस सुविधा का लाभ उठाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ई-कॉमर्स कंपनी Ebix की शाखा, EbixCash विदेश से आने वाले ट्रैवलर्स को भारत में UPI (यूनीफाईड पेमेंट्स इंटरफेस) ट्रांजैक्शन की सुविधा देने के लिए तैयार है. ऐसा करने वाली यह पहली कंपनी होगी. कंपनी के इस नए फैसले से विदेशी ट्रैवलर्स को भारत में UPI पेमेंट करने में बहुत आसानी होगी और वह देश की वस्तुओं और सुविधाओं के लिए ज्यादा आसानी से भुगतान कर पायेंगे. आपको बता दें हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा विदेशी ट्रैवलर्स के लिए UPI सुविधा उपलब्ध करवाने का फैसला लिया गया था. इस अहम प्रोजेक्ट की शुरुआत EbixCash बेंगलुरु में आयोजित जी-20 समिट में आए विदेशी मेहमानों को देश में UPI सुविधाएं इस्तेमाल करने का मौका देकर करेगा. 
आसान होगा भुगतान का रास्ता 
EbixCash वर्ल्ड मनी की पेमेंट एंड सोल्यूशंस शाखा के मैनेजिंग डायरेक्टर टी सी गुरुप्रसाद ने कहा – हवाई अड्डों पर विदेशी कर्रेंसी एक्सचेंज करने के लिए विदेशी नागरिकों को UPI की सुविधा उपलब्ध करवाने से हम बहुत खुश हैं. हमारा यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में डिजिटल ट्रांजेक्शंस को बढ़ावा देने के फैसले से सम्बंधित है. इस नई शुरुआत से विदेशी नागरिक भारतीय हवाई अड्डों के काउंटर पर जाकर UPI के माध्यम से अपनी करेंसी को डिजिटल भारतीय कर्रेंसी से बदल पायेंगे और वस्तुओं एवं सुविधाओं के लिए ज्यादा आसानी से पैसों का भुगतान कर पायेंगे.
टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन में आगे बढ़ा भारत
Ezeepay के मैनेजिंग डायरेक्टर राशिद अली ने कहा - UPI भुगतान प्रणाली को अपनाने से देश की वित्तीय स्थिति पूरी तरह से बदल गयी है और इस फैसले से बाकी दुनिया को यह सन्देश मिला है कि भारत टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन में काफी आगे है. अपनी सरलता, तेज गति, सुरक्षा और सुविधा के कारण यूपीआई भुगतान प्रणाली ने पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की है. हम भारत सरकार के आधिकारिक बयान का स्वागत करते हैं -  G20 समिट में आ रहे विदेशी मेहमान जल्द ही UPI का उपयोग कर सकेगें और साथ ही भारत में भुगतान करने में सक्षम भी होंगे. इससे वे भारत में विक्रेताओं को भुगतान करने, पैसे भेजने और अन्य लेनदेन को पूरा करने में सक्षम होंगे. इस प्रकार, सरकार द्वारा  देश की डिजिटल एडवांसमेंट को मजबूती मिली है.
EbixCash लिमिटेड की फॉरेन एक्सचेंज शाखा EbixCash वर्ल्ड मनी, भारत के फॉरेन एक्सचेंज बिजनेस में अध्यक्ष की भूमिका निभाता है. इसके नेटवर्क में 81 से ज्यादा रिटेल शाखाएं, 250 फ्रेंचाइजी पार्टनर और ड्यूटी-फ्री दुकानों के साथ साथ 27 से अधिक बैंक ग्राहक, 1200 से अधिक  कॉर्पोरेट ग्रुप शामिल हैं. 20 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और 12 बंदरगाहों में रिटेल कियोस्क की सुविधा के साथ EbixCash वर्ल्ड मनी, भारत के हवाई अड्डों और बंदरगाहों के मनी एक्सचेंज बिजनेस में भी एक महत्त्वपूर्ण कंपनी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

9 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

9 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

9 hours ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

10 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

12 hours ago

बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

9 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

9 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

9 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

12 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

15 hours ago