होम / बिजनेस / Ebix ने मिलाया Zinnia से हाथ, क्या कारोबार पर पड़ेगा असर?

Ebix ने मिलाया Zinnia से हाथ, क्या कारोबार पर पड़ेगा असर?

Ebix और इस कंपनी की कुछ निश्चित शाखाओं ने अमेरिकी कानून के अध्याय 11 के तहत सुरक्षा की मांग की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मांग के आधार पर सोफ्टवेयर और ई-कॉमर्स सुविधा प्रदान करने वाली अमेरिकी कंपनी Ebix Inc की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में Ebix ने जानकारी दी है कि कंपनी ने अपनी उत्तरी-अमेरिकी लाइफ और एन्युटी संपत्ति को बेचने के लिए Zinnia साथ एक “स्टॉकिंग हॉर्स” समझौता किया है. आपको बता दें कि Zinnia एक Eldridge बिजनेस और लाइफ इंश्योरेंस के साथ-साथ एन्युटी टेक्नोलॉजी एवं सुविधा कंपनी है.

क्यों मिलाया Zinnia से हाथ?
Ebix Inc द्वारा उठाये गए इस कदम का प्रमुख उद्देश्य Ebix की बैलेंस शीट को मजबूती प्रदान करना है और इससे कंपनी को सतत विकास के लिए बेहतर स्थिति भी प्राप्त होगी. दिन की शुरुआत में Ebix और इस कंपनी की कुछ निश्चित सह्खाओं ने अमेरिकी कानून के अध्याय 11 के तहत सुरक्षा की मांग की थी. आपको बता दें कि अमेरिका में अध्याय 11 एक मैकेनिज्म है जिसका इस्तेमाल कंपनियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया जाता है खासकर तब जब कंपनियां अपने कर्ज का भुगतान करते हुए काम करती हैं. 

जल्द कर्ज चुकाएगी Ebix
Zinnia के साथ इस डील के द्वारा Ebix ने फ्लोर-प्राइज के रूप में 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर्स की कीमत को सुरक्षित रखा है. यह फ्लोर-प्राइज एक अमेरिकी संपत्ति के लिए तय किया गया है और यह संपत्ति कर्ज का हिस्सा है और इसकी वजह से कंपनी जल्द ही अध्याय 11 से बाहर आ सकती है. इसके साथ ही Ebix ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस अमेरिकी संपत्ति की बिक्री की बदौलत कंपनी, आने वाले महीनों में अमेरिका में मौजूद अपने कर्ज को जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश करेगी. 

कितनी बड़ी संपत्ति बेच रहा है Ebix?
इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि बेचे जानी वाली संपत्ति, 2023 की शुरुआत से 30 सितंबर 2023 तक, यानी पिछले 9 महीनों के दौरान Ebix की दुनिया भर में मौजूद GAAP की कमाई का केवल 14.5% हिस्सा है. इसका मतलब ये है कि हम जल्द से जल्द एक कर्ज-मुक्त कंपनी बनना चाहते हैं और हम ऐसा दुनिया भर में मौजूद अपने 85% से ज्यादा कारोबार को बचाते हुए करना चाहते हैं. 

क्या है अमेरिकी कानून का अध्याय 11?
अमेरिकी कानून का अध्याय 11 एक प्रकार का मैकेनिज्म है जिसका उपयोग कंपनियों को थोड़ी राहत पहुंचाने के लिए जाता है. दरअसल जब कंपनियां अपने काम के दौरान अपने कर्ज का भुगतान करती हैं तो उन्हें अपने काम करने के मामलों के साथ-साथ अन्य वित्तीय समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है. यह अमेरिकी कंपनियों द्वारा उठाया गया एक कदम है ताकि क्रेडिट के प्रति उन्हें सुरक्षा मिल सके और वह शांतिपूर्वक अपना कारोबार भी करते रहें. इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि अध्याय 11 केवल एक अस्थायी पैमाना है. 

Ebix के कारोबार पर पड़ेगा असर?
अध्याय 11 के तहत की गई फाइलिंग में EbixCash और Ebix की 200 ऐसी शाखाओं को शामिल किया गया है जो अमेरिका में स्थित हैं. कंपनी द्वारा जारी किये गए एक बयान में कहा गया है कि ये सभी कंपनियां आमतौर पर काम कर सकती हैं. स्टेटमेंट में कहा गया है कि Ebix, EbixCash और भारत में मौजूद अन्य कंपनियों, अंतर्राष्ट्रीय शाखाओं और दुनिया भर में मौजूद उनकी शाखाओं को अध्याय 11 में की गई फाइलिंग में शामिल नहीं किया गया है. कंपनी के सभी ऑपरेशंस सामान्य तौर पर जारी रहेंगे और इनमें किसी प्रकार की बाधा नहीं पड़ेगी. इस खबर का EbixCash, कंपनी के कर्मचारियों, कंपनी के पार्टनर्स या फिर कंपनी के वेंडर्स पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा.
 
यह भी पढ़ें: भारत की परफॉर्मेंस पर क्‍यों फिदा हुआ IMF? कह डाली ये बात 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

10 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago