होम / बिजनेस / पूर्व मध्य रेलवे की बल्ले-बल्ले, बना डाला रिकॉर्ड; जानिए क्या हुआ ऐसा

पूर्व मध्य रेलवे की बल्ले-बल्ले, बना डाला रिकॉर्ड; जानिए क्या हुआ ऐसा

सिर्फ जून, 2022 में ही पूर्व मध्य रेलवे को 2301.82 करोड़ रुपए प्राप्त हुए. पिछले वर्ष (2021) जून में 1774.15 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: पूर्व मध्य रेलवे को फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के प्रथम तिमाही यानी अप्रैल से जून तक यात्री यातायात, माल ढुलाई सहित अन्य सभी स्रोतों से प्राप्त होने वाले आय में जबरदस्त वृद्धि हुई. इस तीन महीने में पूर्व मध्य रेलवे को कुल 6837.16 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई, जो पिछले वर्ष के 5443.22 करोड़ रुपये के मुकाबले 25.61 प्रतिशत अधिक है.

जून की कमाई में बना रिकॉर्ड
सिर्फ जून, 2022 में ही पूर्व मध्य रेलवे को 2301.82 करोड़ रुपए प्राप्त हुए. पिछले वर्ष (2021) जून में 1774.15 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे. इस हिसाब से जून की तुलना की जाए तो पूर्व मध्य रेलवे की कमाई 29.74 प्रतिशत अधिक हुई. यही नहीं, यह आय किसी भी वर्ष के जून माह में प्राप्त आय की तुलना में सबसे अधिक है.

यात्री यातायात से हुई दोगुनी कमाई
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के जून माह तक यात्री यातायात से 837.23 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई. यह आय पिछले वर्ष के जून माह तक प्राप्त आय 417.66 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग दोगुनी है. सिर्फ जून, 2022 में यात्री यातायात से 274.48 करोड़ रुपए प्राप्त हुए जो पिछले वर्ष की समान अवधि में यात्री यातायात से प्राप्त आय 249.43 करोड़ रुपए की तुलना में 10.04 प्रतिशत अधिक है.

माल ढुलाई से भी जबरदस्त हुई कमाई
उन्होंने बताया कि माल ढुलाई के क्षेत्र में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है. इस क्रम में वर्ष 2022-23 के जून माह तक पूर्व मध्य रेल द्वारा 46.05 मिलियन टन का माल लदान किया गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष के इसी अवधि में किए गए माल लदान 41.17 मिलियन टन की तुलना में 11.84 प्रतिशत अधिक है. पूर्व मध्य रेल द्वारा की गई इस माल ढुलाई से पिछले वर्ष प्राप्त आय 4948.49 करोड रुपए की तुलना में 17.55 प्रतिशत वृद्धि हुई है.

माल ढुलाई में भी जून ने बनाया रिकॉर्ड
सिर्फ इस साल जून महीने में माल ढुलाई से 1986.06 करोड़ रुपए प्राप्त हुए जो पिछले वर्ष जून में माल ढुलाई से प्राप्त आय 1494.05 करोड़ रुपए की तुलना में 32.93 प्रतिशत अधिक है तथा यह आय किसी भी वर्ष के जून माह में प्राप्त आय की तुलना में सर्वाधिक है. इसी क्रम में अन्य कोचिंग से प्राप्त आय में भी 75.01 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी और यह पिछले वित्तीय वर्ष के जून माह तक अन्य कोचिंग से प्राप्त आय 49.38 करोड़ रुपये की तुलना में 86.42 करोड़ रुपये रही.

VIDEO: रेलवे यात्रियों के लिए IRCTC ने दी बड़ी राहत

टैग्स
सम्बंधित खबरें

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

2 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

3 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

3 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

3 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

6 hours ago