✕

होम / बिजनेस / फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की चांदी, पहले हफ्ते ही दर्ज हुई 50 हजार करोड़ से अधिक बिक्री!

फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की चांदी, पहले हफ्ते ही दर्ज हुई 50 हजार करोड़ से अधिक बिक्री!

ऑनलाइन मार्केट प्लेस ने फेस्टिव सीजन के पहले हफ्ते में ही 54,500 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज कर ली है. यह अगले महीने के दौरान अनुमानित कुल बिक्री का लगभग 55 प्रतिशत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आजकल हर कोई ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद कर करता है. खासकर युवाओं में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज अधिक देखने को मिलता है. दरअसल, ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ग्राहकों को घर बैठे कई सारे विकल्प देखने को मिल जाते हैं. वहीं, उन्हें अगर कोई प्रॉडक्स पसंद न आए तो आसानी से एक्सचेंज और अमाउंट रिटर्न का विकल्प भी मिल जाता है. ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग की बिक्री हर साल बढ़ती ही जा रही है. बता दें, अभी दिवाली का त्योहार भी नहीं आया है और लोगों ने इन प्लेटफॉर्म से हजारों करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी कर ली है, जोकि पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है. तो चलिए जानते हैं ऑनलाइन खरीदारी में लोगों की दिलचस्पी इतनी क्यों बढ़ रही है और लोग किन प्रॉडक्ट्स की ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं?   

पिछले साल के मुकाबले 26 प्रतिशत बढ़ी बिक्री

एक रिपोर्ट्स के आंकड़ों के अनुसार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में 2023 की इसी अवधि की तुलना में पहले सप्ताह में 26 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, इस अवधि के दौरान मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, होम और जनरल मर्चेंडाइज की बिक्री में 75 प्रतिशत की हिस्सेदारी रही, जबकि टियर 2 और 3 शहरों में स्मार्टफोन और टीवी की बिक्री में 70 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रही. फेस्टिव सेल का पहला सप्ताह इसका सबसे जरूरी हिस्सा है. इस समय का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार होता है. वे शुरुआती सप्ताह तक अपनी पिछले कई महीनों की खरीदारी को टाले रहते हैं, ताकि फेस्टिव सेल में उन्हें डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा मिल सके.

एक लाख करोड़ की बिक्री का अनुमान

फेस्टिव महीने की शुरुआत 26 सितंबर से शुरू हुई. ठीक इसी समय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिव और फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डे सेल लाइव हुई. फेस्टिव महीना 3 नवंबर तक चलेगा और बिक्री 1 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद की जा रही है.

इन कारणों से बढ़ रही बिक्री
त्योहारी खरीदारी के मुख्य कारण ऑफर और ईएमआई विकल्प हैं, जिसमें टीवी, वाशिंग मशीन, लैपटॉप और रेफ्रिजरेटर के 50 प्रतिशत से अधिक खरीदारों ने ईएमआई का विकल्प चुना. वहीं, खिलौने, किताबें, रसोई की आवश्यक वस्तुओं जैसी श्रेणियों में पहले सप्ताह के दौरान ऑर्डरों की संख्या में 2-5 गुना वृद्धि देखी गई. रिपोर्ट में कहा गया है, ग्राहकों का ध्यान अब क्विक-कॉमर्स की ओर शिफ्ट हो रहा है, जिसमें कम औसत बिक्री मूल्य की श्रेणियों की खास भूमिका है. इनमें ग्रोसरी, ब्यूटी और पर्सनल केयर से जुड़ी वस्तुएं शामिल हैं.

इन प्रॉडक्ट्स को खरीद रहे हैं लोग
रिपोर्ट के अनुसार लोग फैशन, ग्रोसरी, ब्यूटी और पर्सनल केयर से जुड़े सामान अधिक खरीद रहे हैं,इनमें 2-4 गुना की वृद्धि देखी गई है. स्मार्ट टेलीविजन, एयर फ्रायर, लगेज, सुरक्षा कैमरे, गद्दे, वाटर प्यूरीफायर, लैपटॉप, एयर कंडीशनर, वॉटर हीटर, वॉशिंग मशीन, घी और सूखे मेवे अन्य श्रेणियां हैं, जिनमें ग्राहकों की ओर से काफी दिलचस्पी देखी गई.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago