होम / बिजनेस / ई-कॉमर्स ने छोटे कारोबारियों की कमाई में लगाए पंख, करीब 200% तक बढ़ी आय: रिपोर्ट

ई-कॉमर्स ने छोटे कारोबारियों की कमाई में लगाए पंख, करीब 200% तक बढ़ी आय: रिपोर्ट

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को अपनाने वाले छोटे व्यापारियों की लागत में भी कमी आई है, डिजिटल प्लेटफॉर्म ने महिलाओं के लिए भी सफलता के नए दरवाजे खोले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म छोटे-छोटे कारोबारियों के लिए वरदान साबित हुआ है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उनकी बिक्री बढ़ी है, लागत घटी है और रोजगार भी पैदा हुआ है. छोटे कारोबारियों के लिए ई-कॉमर्स के योगदान और उसके असर को लेकर Tata Institute of Social Sciences (TISS) ने एक रिपोर्ट जारी की है. 

ई-कॉमर्स से 194% बढ़ी आय  
TISS की ओर से जारी इस रिसर्च रिपोर्ट का शीर्षक है, क्या ई-कॉमर्स भारत में छोटे उद्यमों और रोजगार को प्रभावित करता है.?  रिपोर्ट में कहा गया है कि ई-कॉमर्स को अपनाकर अपना सामान बेचने वाले SMEs की बिक्री में ऑफलाइन के मुकाबले 194 परसेंट का उछाल देखा गया है.  T1 शहरों में इनकी बिक्री 42 परसेंट और T2 शहरों में बिक्री 40 परसेंट बढ़ी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड -19 ने व्यवसायों को डिजिटल प्लेटफॉर्म अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है, जो व्यापार विस्तार, बाजार कवरेज, श्रम उत्पादकता और कार्यस्थल संशोधन में जरूरी योगदान देता है. 

नए नए रोजगार भी पैदा हुए 
TISS की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ई-कॉमर्स ने नए नए रोजगार भी पैदा किए हैं. जिन व्यवसायों ने डिजिटल तकनीकों को अपनाया है, उनमें उन लोगों की तुलना में 40 परसेंट ज्यादा रोजगार देखा गया है, जिन्होंने ऐसा नहीं किया. 15 परसेंट SMEs ने अपनी ई-कॉमर्स भागीदारी के जरिए नए कर्मचारियों को काम पर रखा है." ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने महिलाओं के रोजगार में बढ़ोतरी की है, खासकर स्वरोजगार श्रेणी (59%) और महिला व्यापार मालिकों (लगभग 91%) की श्रेणी में.

T-1, T-2 शहरों में छाए कारोबारी
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को अपनाने वाले छोटे व्यापारियों की लागत में भी कमी आई है, टियर 1 शहरों में नॉन डिजिटल तरीके से काम करने वाले व्यवसायों की लागत डिजिटल तरीके से काम करने वालों की तुलना में 25 परसेंट ज्यादा है. इतना ही नहीं, T-2 शहरों में डिजिटल तरीके से काम करने वाले व्यवसाय नॉन डिजिटल तरीके से काम करने वाले व्यवसायों के मुकाबले 178 परसेंट ज्यादा औसत रेवेन्यू कमाते हैं. TISS की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑनलाइन बिक्री ने लगभग 15 परसेंट उद्यमों को नए प्रोडक्ट पेश करने में मदद की, जबकि 5 परसेंट ने नई दुकानें शुरू कीं, 6 परसेंट ने नए स्टोरेज यूनिट खोले, लगभग 5 परसेंट को विदेश में ग्राहक मिले.

VIDEO: बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम, RBI बनाएगा 'Fraud Registry'


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

6 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

6 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

9 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

6 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

6 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

6 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

11 hours ago