✕

होम / बिजनेस / त्योहारी सीजन में ऑटो सेक्टर ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड: 52 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं, हर सेगमेंट में जोरदार उछाल

त्योहारी सीजन में ऑटो सेक्टर ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड: 52 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं, हर सेगमेंट में जोरदार उछाल

त्योहारी सीजन में ऑटो सेक्टर की यह रिकॉर्डतोड़ बिक्री भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है. उपभोक्ताओं की बढ़ती क्रय शक्ति, सरकारी नीतियों का असर और ग्रामीण क्षेत्रों में मांग में सुधार ने मिलकर ऑटो उद्योग को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर ने इस साल त्योहारी सीजन में इतिहास रच दिया है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के मुताबिक, देशभर में इस बार सिर्फ 42 दिनों में 52 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हुई है. यह पिछले साल की तुलना में 21% की रिकॉर्ड वृद्धि है. दोपहिया, तिपहिया, पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल, हर श्रेणी में बिक्री ने नए आयाम छुए हैं.

पैसेंजर और टू-व्हीलर सेगमेंट में जबरदस्त उछाल

FADA के आंकड़ों के अनुसार, पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 23% बढ़कर 7,66,918 यूनिट्स तक पहुंच गई है, जबकि टू-व्हीलर बिक्री में 22% की वृद्धि दर्ज की गई और यह 40,52,503 यूनिट्स रही. फाडा के अध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर ने बताया कि यह त्योहारी सीजन भारत के ऑटो रिटेल इतिहास में “मील का पत्थर” साबित हुआ है. उनके अनुसार, GST 2.0 लागू होने के बाद ऑटो सेक्टर को बड़ा फायदा मिला है, जिससे गाड़ियां खरीदना मिडिल क्लास के लिए सस्ता और आसान हुआ है. कॉम्पैक्ट और सब-4 मीटर कारों की मांग में इस दौरान सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला.

GST 2.0 और ग्रामीण मांग बने गेमचेंजर

फाडा रिपोर्ट के मुताबिक, टू-व्हीलर सेगमेंट में तेजी का कारण बेहतर ग्रामीण मांग, लिक्विडिटी में सुधार और जीएसटी में कटौती है. स्कूटर और कम्यूटर बाइक्स की बिक्री में मजबूती रही, जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की मांग भी बढ़ी है. वहीं, थ्री-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट ने क्रमशः 9% और 15% की वृद्धि दर्ज की. विग्नेश्वर ने कहा, “ऑटोमोबाइल्स की यह रिकॉर्ड बिक्री इस बात का सबूत है कि जीएसटी 2.0 सिर्फ टैक्स सुधार नहीं, बल्कि उपभोग आधारित विकास का इंजन है. इससे कार खरीदना सस्ता हुआ है और उपभोक्ताओं का भरोसा लौटा है.”

अक्टूबर में भी रिकॉर्ड बिक्री

अक्टूबर 2025 में ऑटो सेक्टर की रिटेल बिक्री साल-दर-साल 41% बढ़कर 40,23,923 यूनिट्स हो गई.

- पैसेंजर व्हीकल्स: 11% की वृद्धि के साथ 5,57,373 यूनिट्स
- टू-व्हीलर्स: 52% उछाल के साथ 31,49,846 यूनिट्स
- थ्री-व्हीलर्स: 5% की वृद्धि के साथ 1,29,517 यूनिट्स
- कमर्शियल व्हीकल्स: 18% की ग्रोथ दर्ज

विग्नेश्वर के अनुसार, पैसेंजर व्हीकल और टू-व्हीलर दोनों ने ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया है. सितंबर में GST 2.0 ट्रांजिशन के चलते बिक्री धीमी थी, लेकिन अक्टूबर में मांग ने जोरदार वापसी की.

कौन रहा नंबर वन

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में

1. मारुति सुजुकी ने 18% की वृद्धि के साथ 2.39 लाख यूनिट्स बेचकर शीर्ष स्थान हासिल किया.
2. टाटा मोटर्स की बिक्री 13% बढ़कर 75,352 यूनिट्स
3. महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 9% बढ़कर 67,918 यूनिट्स रही.
4. हुंडई मोटर इंडिया की बिक्री 7% घटकर 65,442 यूनिट्स पर पहुंची.

टू-व्हीलर सेगमेंट में

1. हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री 72% बढ़कर 9,94,787 यूनिट्स हुई.
2. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की बिक्री 48% बढ़कर 8,21,976 यूनिट्स
3. टीवीएस मोटर की बिक्री 58% बढ़कर 5,58,075 यूनिट्स रही.

अगले तीन महीने में भी रहेगी रफ्तार

FADA का अनुमान है कि आने वाले तीन महीनों में ऑटो रिटेल का रुझान सकारात्मक रहेगा. GST 2.0 के असर, ग्रामीण आय में स्थिरता, शादियों और फसलों की बिक्री से उपजे सीजनल डिमांड के चलते वाहन बिक्री को बढ़ावा मिलेगा. रिपोर्ट के अनुसार, नए मॉडल लॉन्च, बेहतर स्टॉक उपलब्धता और साल के अंत में मिलने वाले ऑफर्स से बिक्री की रफ्तार बनी रह सकती है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 day ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

1 day ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

1 day ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

7 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

5 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

10 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

2 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

5 hours ago