होम / बिजनेस / कल इतिहास बन जाएगा Paytm Payments Bank, आज सामने आई ये बड़ी खबर

कल इतिहास बन जाएगा Paytm Payments Bank, आज सामने आई ये बड़ी खबर

रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर जो प्रतिबंध लगाए थे, वो कल से लागू हो जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) कल इतिहास बन जाएगी. रिजर्व बैंक द्वारा कंपनी पर लगाए गए प्रतिबंध 15 मार्च से अमल में आ जाएंगे. इस बीच, पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन्स (One 97 Communications) से छंटनी की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी एनुअल परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद अलग-अलग विभागों में छंटनी कर सकती है. बता दें कि PPBL पर RBI की कार्रवाई से Paytm के यूजर बेस पर भी असर पड़ा है. कंपनी को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, जिसके मद्देनजर छंटनी जैसी आशंका पहले से ही जताई जा रही थी.  

संख्या नहीं है स्पष्ट
Paytm नौकरियों में कटौती करेगी यह लगभग साफ है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ विभागों से अपनी टीम के साइज को 20 प्रतिशत तक घटाने को कहा गया है. छंटनी की प्रक्रिया 2 हफ्ते पहले ही शुरू गई थी. वहीं, कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि अप्रेजल का टाइम चल रहा है, ऐसे में कुछ फैसले लिए जाएंगे. लेकिन इसे छंटनी नहीं कहा जाना चाहिए. क्योंकि यह परफॉर्मेंस के आधार पर होगा. हर कंपनी यह तरीका अपनाती है. 

आगे भी चलेगी कैंची!
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रबंधन ने टीमों को रीस्ट्रक्चर करने को कहा है. कर्मचारियों के एक-एक करके HR की तरफ से छंटनी की जानकारी दी जा रही है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि PPBL पर एक्शन से पेटीएम को बड़ा झटका लगा है. कंपनी को वित्तीय नुकसान तो उठाना ही पड़ा है, साथ ही उसकी छवि भी प्रभावित हुई है. ऐसे में भविष्य में भी कॉस्ट कटिंग को लेकर कुछ सख्त फैसले लिए जा सकते हैं. रिजर्व बैंक ने कार्रवाई भले ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के खिलाफ की है, लेकिन इससे Paytm के यूजर बेस पर भी नकारात्मक असर पड़ा है. 

इस बात का रखें ध्यान
उधर, नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग जारी करने वाले बैंकों की रिवाइज लिस्ट जारी की है, जिसमें PPBL का नाम नहीं है. इस लिस्ट में 39 बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज (NBFCs) को शामिल किया गया है. इससे पहले NHAI ने फरवरी में 32 बैंकों की लिस्ट जारी की थी. ऐसे में यदि आपके पास पेटीएम का फास्टैग है, तो आप मुश्किल में पड़ जाएंगे. 15 मार्च के बाद आप अपने फास्टैग को रिचार्ज नहीं कर सकेंगे और वो बेकार हो जाएगा. नियमों के अनुसार फास्टैग से पेमेंट न होने पर दोगुना टोल देना पड़ता है. यानी कि अगर आपने दूसरा फास्टैग नहीं लिया और Paytm के फास्टैग के साथ ही टोल प्लाजा पहुंच गए, तो आपको दोगुनी जेब ढीली करनी होगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

12 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

1 day ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

1 day ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

7 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

4 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

5 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

6 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

13 hours ago