होम / बिजनेस / FMCG, मोबाइल, सिगरेट की अवैध बिक्री सरकार पर भारी, 58,000 करोड़ का लगा चूना!

FMCG, मोबाइल, सिगरेट की अवैध बिक्री सरकार पर भारी, 58,000 करोड़ का लगा चूना!

FICCI की रिपोर्ट में कहा गया है कि पांच प्रमुख उद्योगों में फैले भारत के अवैध बाजार के चलते भारत को 30 लाख नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: मुंबई: फेडरेशन ऑफ इंडियन चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) की ओर से सामानों की अवैध बिक्री को लेकर जारी एक रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2019-20 में पांच बड़े सेक्टर्स जैसे- FMCG, मोबाइल, सिगरेट और एल्कोहल इंडस्ट्री में अवैध व्यापार के चलते सरकार को 58,000 करोड़ रुपये का चूना लगा है. 

अवैध बिक्री से इंडस्ट्री को झटका 
FICCI की इस रिपोर्ट के मुताबिक इन सेक्टर्स के अवैध बाजारों का वित्त वर्ष 2019-20 में आकार 2.60 लाख करोड़ रुपये का था. इन पांच कोर सेक्टर के अवैध बाजारों में FMCG उद्योग, घरेलू और व्यक्तिगत सामान और पैकेज्ड खाद्य पदार्थ एक साथ अवैध सामानों के कुल मूल्य का 75% हिस्सा हैं. बाकी चार उद्योगों में सबसे ज्यादा अवैध सामान FMCG पैकेज्ड फूड्स (25%), तंबाकू उत्पाद (20%), एल्कोहल पेय (19.8%) और मोबाइल फोन (7.56%) थे. 

सरकार को 58,000 करोड़ का नुकसान 
स्मगलिंग और नकली सामानों के खिलाफ FICCI की Committee Against Smuggling and Counterfeiting Activities Destroying the Economy (CASCADE) की रिपोर्ट का नाम है 'Illicit Markets: A Threat to Our National Interests'. जिसमें कहा गया है कि इन पांच प्रमुख उद्योगों में अवैध सामानों के कारण सरकार को अनुमानित 58,521 करोड़ रुपये के टैक्स का नुकसान हुआ है. दो रेगुलेटेड सेक्टर्स एल्कोहल ड्रिंक्स और तंबाकू उत्पादों पर भारी भरकम टैक्स लगता है, अवैध बिक्री की वजह से सरकार को कुल टैक्स कमाई में से 49 परसेंट हिस्से का नुकसान हुआ है. 

30 लाख लोगों की नौकरी गई
FICCI की रिपोर्ट में कहा गया है कि पांच प्रमुख उद्योगों में फैले भारत के अवैध बाजार के चलते भारत को 30 लाख नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है, FMCG पैकेज्ड फूड में सामानों की अवैध बिक्री के चलते सबसे ज्यादा 7.94 लाख लोगों की नौकरियां गई हैं, इसके बाद टोबैको में 3.7 लाख, FMCG हाउसहोल्ड और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री में 2.9 लाख लोग रोजगार से हाथ धो बैठे. एल्कोहॉलिक बेवरेज इंडस्ट्री में 97,000 और मोबाइल फोन इंडस्ट्री में 35 लोगों की नौकरी गई

ग्लोबल इकोनॉमी को 2.2 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान 
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति, वेंकैया नायडू द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019-2020 में अवैध बाजार के कारण सरकार को $7 बिलियन का नुकसान हुआ है. इस मौके पर चीन से अवैध आयात का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा, 'आप अपने दोस्त बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं. जालसाजी, तस्करी और टैक्स चोरी को संगठित अपराध की श्रेणी में रखा गया है, जिसमें ग्रे या अवैध बाजार शामिल है. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अनुसार, वैश्विक अवैध बाजार से ग्लोबल इकोनॉमी को 2.2 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होता है. जो कि कुल GDP का 3 परसेंट है. 

VIDEO: Fortune India Richest List: इन अरबपतियों के पास है जीडीपी की 26% दौलत

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

6 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

6 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

6 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

9 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

10 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

6 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

6 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

6 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.