होम / बिजनेस / बिजली कंपनियों पर छाए संकट के बादल, बकाया राशि सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश!

बिजली कंपनियों पर छाए संकट के बादल, बकाया राशि सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश!

नरेश कुमार ने कहा कि, ये दो कंपनियां बिजली बनाने वाली अन्य कंपनियों को भुगतान कर रही हैं जो दिल्ली सरकार के न्यायक्षेत्र से बाहर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने देश की राजधानी की बिजली कंपनियों पर बकाया पड़ी राशि को लेकर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा है कि देश की राजधानी में बिजली सप्लाई करने वाली पांच प्रमुख कंपनियों में से सिर्फ तीन कंपनियां ही नियमित तौर पर बकाया राशि का भुगतान कर रही हैं. 

ये कंपनियां नहीं दे रहीं बकाया
दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने कहा है कि, अनिल अम्बानी के मालिकाना हक वाली दो बिजली कंपनियां, BYPL और (BSES यमुना पावर लिमिटेड) BRPL (BSES राजधानी पावर लिमिटेड) दिल्ली सरकार की कंपनियों IPGCL (इन्द्रप्रस्थ पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड), PPCL (प्रगति पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) और GTL को बकाया राशि का भुगतान नहीं कर रही हैं. BYPL और BRPL पर 23,676 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कुल राशि बकाया है. 

दिल्ली सरकार पर लगा आरोप
इसके साथ ही नरेश कुमार ने दिल्ली सरकार पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि, BYPL और BRPL पर मौजूद 23,676 करोड़ रुपयों के बकाये का भुगतान गैर-आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा है. नरेश कुमार ने कहा कि, ये दो कंपनियां बिजली बनाने वाली अन्य कंपनियों को भुगतान कर रही हैं जो दिल्ली सरकार के न्यायक्षेत्र से बाहर हैं और साथ ही NTPC (नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन) से जुडी अन्य कंपनियों को भी भुगतान कर रही हैं. 

कंपनियों ने कम की बिजली बनाने की क्षमता
मुख्य सचिव ने दिल्ली सरकार पर इल्जाम लगाते हुए आगे कहा कि, दिल्ली सरकार की कंपनियों द्वारा बिजली बनाने की क्षमता को 102 मेगावाट तक कम कर दिया गया है जबकि इन कंपनियों के पास 1877 मेगावाट की बिजली बनाने की क्षमता है. फिलहाल यह कंपनियां अपनी क्षमता के केवल 5.4% जितनी बिजली ही बना रही हैं. दिल्ली सरकार की ऊर्जा मंत्री अतिशी द्वारा लगाए गए इल्जामों के जवाब में नरेश कुमार ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की नेता कहती हैं कि उन्हें बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियों की फाइल नहीं दी जाती जबकि यह फाइलें 15 मार्च को ही उनके ऑफिस में भेज दी गयी थीं. 

बिजली पर एक साल और मिलेगी सब्सिडी
आम आदमी पार्टी की नेता अतिशी ने हाल ही में कहा था कि, बिजली सब्सिडी की फाइल आधिकारिक तौर पर दिल्ली सरकार के सामने पेश नहीं की गयी है और साथ ही उन्होंने दावा किया था कि बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, उन पर फ्री बिजली की योजना को रोकने का बहुत ज्यादा दबाव है. मुख्य सचिव द्वारा यह दावे तब सामने आये हैं जब दिल्ली कैबिनेट ने अपनी मीटिंग में बिजली सब्सिडी की योजना को एक साल और आगे बढ़ाने का फैसला किया है. इस योजना को बढाए जाने की घोषणा करते हुए आम आदमी पार्टी की नेता अतिशी ने कहा था कि, आने वाले एक और साल तक दिल्ली के लोगों को हर महीने 200 यूनिट की फ्री बिजली और 200-400 यूनिट का इस्तेमाल करने वालों को 50% की सब्सिडी दी जायेगी. 
 
यह भी पढ़ें: RBI देगा डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा, अब UPI में भी मिलेगा क्रेडिट!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

1 hour ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

2 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

4 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

5 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

5 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

2 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

1 hour ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

4 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

7 hours ago