होम / बिजनेस / दिग्गज फार्मा कंपनी Dr Reddy's ने O2 Renewable Energy में खरीदी इतने % हिस्सेदारी

दिग्गज फार्मा कंपनी Dr Reddy's ने O2 Renewable Energy में खरीदी इतने % हिस्सेदारी

डॉ. रेड्डीज के शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को कंपनी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's) ने अधिग्रहण को लेकर बड़ी जानकारी दी है. कंपनी का कहना है कि उसने O2 रिन्यूएबल एनर्जी IX प्राइवेट लिमिटेड (SPV) की सिक्योरिटीज का अधिग्रहण कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय दवा निर्माता कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसने पहली किश्त में SPV की पेडअप इक्विटी शेयर कैपिटल का 26% हासिल कर लिया है. दरअसल, डॉ. रेड्डीज ने 42.78 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट किया है, जो एसपीवी की इक्विटी शेयर कैपिटल में 26 प्रतिशत के बराबर है.

कई चरणों में होगा निवेश
Dr Reddy's ने कंपलसरी कनवर्टिबल डिबेंचर में भी 72.84 लाख रुपए का निवेश किया है. कंपनी का कहना है कि एसपीवी की बिजनेस आवश्यकताओं  के आधार पर निवेश कई चरणों में किया जाएगा. O2 रिन्यूएबल एनर्जी IX प्राइवेट लिमिटेड की बात करें, तो यह नॉन-कन्वेंशनल सोर्सेज का उपयोग करके पावर जनरेशन की फील्ड से जुड़ी है. इसे कंपनी एक्ट 2013 के तहत शामिल किया गया था. वहीं, SPV की ऑथराइज्ड कैपिटल 35,00,00,000 और पेडअप कैपिटल 1,64,53,650 रुपए है. एसपीवी को पिछले साल सोलर एनर्जी और रिन्युएबल एनर्जी के अन्य सभी सोर्सेज का इस्तेमाल करके जनरेट इलेक्ट्रिकल पावर के उत्पादन, भंडारण, खरीद, बिक्री और ट्रांसमिशन आदि उद्देश्य से शामिल किया गया था. इसी साल 31 मार्च तक इसका टर्नओवर जीरो था. अधिग्रहण के बाद एसपीवी को डॉ. रेड्डीज से संबंधित माना जाएगा.

क्या है कंपनी का उद्देश्य?
डॉ. रेड्डीज ने कहा कि 26% हिस्सेदारी खरीदने का उद्देश्य कैप्टिव स्ट्रक्चर के तहत इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) के माध्यम से सोलर और विंड पावर प्लांट्स के जरिए रिन्युएबल एनर्जी तक पहुंच सक्षम करना है. वहीं, Dr Reddy's के शेयर की बात करें, तो शुक्रवार को कंपनी के शेयर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 5,423.80 रुपए पर बंद हुए थे. हालांकि, बीते पांच कारोबारी दिनों में इसने अपने निवेशकों को 2.29% का रिटर्न दिया है. इस अधिग्रहण की खबर शेयर बाजार बंद होने के बाद आई है, लिहाजा मार्केट इस डील को कैसे लेता है, इसका पता बाद में ही चल सकेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

12 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

13 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

13 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

15 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

16 hours ago

बड़ी खबरें