होम / बिजनेस / UGC के वाइस चेयरमैन का हुआ ऐलान, जानिए किन्हें मिली जिम्मेदारी

UGC के वाइस चेयरमैन का हुआ ऐलान, जानिए किन्हें मिली जिम्मेदारी

चयन की लंबी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार करते हुए उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है. वे एक सितंबर, 2022 को यह पद संभालेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगरा: DEI डीम्ड यूनिवर्सिटी में 16 साल तक अध्यापन कर चुके प्रोफेसर दीपक कुमार श्रीवास्तव को यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) का वाइस चेयरमैन चुना गया है. अयोध्या के मूल निवासी प्रोफेसर दीपक ने इस पद के लिए दिसंबर 2021 में आवेदन किया था.

1 सितंबर को संभालेंगे पद
चयन की लंबी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार करते हुए उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है. वे एक सितंबर, 2022 को यह पद संभालेंगे. वर्तमान में प्रोफेसर श्रीवास्तव टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज को अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे संस्थान के पूर्वोत्तर केन्द्र में बतौर उप निदेशक अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री प्रबंध संस्थान में बतौर निदेशक अपनी सेवाएं दी हैं. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से उन्होंने डॉक्टर ऑफ फिलॉसोफी किया है. आगरा में लेक्चरर से अध्यापन की पारी शुरू करने वाले प्रोफेसर दीपक बाद में यहीं प्रोन्नत होकर रीडर हुए.

विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं
दयालबाग में अध्यापन के दौरान अपने विनम्र स्वभाव, कुशल प्रशासक एवं निरंतर अनुसंधान के लिए वे जाने जाते रहे. उन्होंने वाणिज्य एवं प्रबंधन से जुड़े विषयों पर कई शोध किए. इनका प्रकाशन विश्व के जाने माने जर्नल में हो चुका है. वे शिक्षा और विनम्रता को एक दूसरे का पूरक मानते हैं. छात्रों को भी इसी मूल मंत्र का अनुसरण करने को कहते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

1 hour ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

1 day ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

1 day ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

1 day ago


बड़ी खबरें

देवेंद्र फडणवीस का शिरपुर को तोहफा, 1200 बेड के अस्पताल और 40,000 करोड़ निवेश से विकास को रफ्तार

यह अत्याधुनिक अस्पताल श्री विले पार्ले केलावणी मंडल (SVKM) द्वारा विकसित किया गया है. इसे एक क्षेत्रीय हेल्थकेयर हब के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और गुजरात के मरीजों को भी सेवाएं देगा.

2 hours ago

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

1 hour ago

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

1 hour ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.

1 day ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago