✕

होम / बिजनेस / डोनाल्ड ट्रंप की भारत को चेतावनी, कहा- जितना आप हम पर टैरिफ लगाते हैं, हम भी उतना लगाएंगे

डोनाल्ड ट्रंप की भारत को चेतावनी, कहा- जितना आप हम पर टैरिफ लगाते हैं, हम भी उतना लगाएंगे

ट्रंप ने कहा कि भारत और ब्राजील उन देशों में शामिल हैं जो कुछ अमेरिकी उत्पादों पर उच्च टैरिफ लगाते हैं. आगे से जो भी हमसे शुल्क लेगा हम भी उससे उतना ही शुल्क लेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से चुनाव जीते हैं तब से ही अपने फैसलों से सबको चौंका रहे हैं. अब एक बार फिर उन्होंने ऐसा बयान दिया है जो भारत और चीन दोनों के लिए चिंता का सबब है. अब एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि जितना टैरिफ हमारे समान पर लगेगा उतना ही लगाएंगे. ट्रंप ने कहा कि यदि वे हम पर टैक्स लगाते हैं, तो हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे. उन्होंने चीन के साथ संभावित व्यापार समझौते पर एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की.

ट्रंप ने क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'अगर वे हम पर उच्च टैरिफ लगाते हैं, तो हम भी उन पर लगाएंगे, वे हम पर टैक्स लगाते हैं, हम उन पर लगाएंगे. वे हम पर लगभग सभी मामलों में टैक्स लगाते हैं, वे हम पर टैक्स लगा रहे हैं और हम उन पर टैक्स नहीं लगाते हैं.' उन्होंने कहा, 'अगर भारत हम पर 100 फीसदी टैक्स लगाता है, तो क्या हम उन पर कुछ भी टैक्स न लगाएं?' ट्रंप ने कहा कि भारत और ब्राजील उन देशों में से हैं, जो कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर हाई टैरिफ लगाते हैं. ट्रंप ने कहा, 'अगर वे हम पर टैक्स लगाते हैं तो ठीक है, लेकिन हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाने जा रहे हैं.'

ट्रंप के कॉमर्स सेक्रेट्री ने किया समर्थन

डोनाल्ड ट्रंप की बातों का अगले कॉमर्स सेक्रेट्री हावर्ड लुटनिक ने सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा, 'रिसिप्रोसिटी ट्रंप सरकार में एक महत्वपूर्ण टॉपिक होगा. आप हमारे साथ जैसा व्यवहार करेंगे, आपको भी वैसे ही व्यवहार की उम्मीद करनी चाहिए.' लुटनिक ने कहा कि जो जैसा करेगा, उसके साथ वैसा ही किया जाएगा.

पहले यह दी थी धमकी

हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वे ब्रिक्स करेंसी अपनाने वाले देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएंगे. साल 2009 में गठित ब्रिक्स एकमात्र ऐसा प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समूह है, जिसका अमेरिका हिस्सा नहीं है. इसके अन्य सदस्य दक्षिण अफ्रीका, ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) हैं. पिछले कुछ वर्षों में इसके कुछ सदस्य देश, विशेष रूप से रूस और चीन, अमेरिकी डॉलर का विकल्प तलाश रहे हैं या अपनी खुद की ब्रिक्स मुद्रा बना रहे हैं. ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को इस तरह के कदम के खिलाफ चेतावनी दी थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago